गुरदासपुर। पंजाब में लगातार धमकियों का सिलसिला चल रहा है। पहले स्कूल और को उड़ाने की धमकी मिली और अब एक ऑफिस को निशाना बनाने की तैयारी की गई है।
श्री मुक्तसर साहिब के बाद अब नवांशहर के डीसी ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सभी सकते में आ गए हैं। धमकी मिलने के बाद ही डीसी ऑफिस को खाली करवा दिया गया है। वहीं बम स्कवॉड टीम को भी मौके पर बुला लिया गया है और पूरे परिसर की चैकिंग की जा रही है।
सूत्रों ने बताया कि सुबह ऑफिस के ऑफिशल मेल पर एक ईमेल आई थी। जिसमें डी.सी. ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी गई है। जिसे देखते हुए पुलिस प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी गई गई है। वहीं पुलिस ईमेल का आईपी एड्रेस पता लगाने की कोशिश कर रही है। लगातार मिल रही इन धमकियों के कारण पंजाब में दहशत का माहौल है।
- गोरखनाथ मंदिर में होली मिलन समारोह, सीएम योगी आदित्यनाथ हुए शामिल, कहा- पूरे देश में होली का उत्साह
- पताही में आवारा कुत्ते का तांडव, कोचिंग से लौट रहे 12 बच्चों को काट कर किया जख्मी
- ODISHA CRIME: घरेलू विवाद में पति ने की पत्नी की चाकू मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
- राज्यसभा चुनाव: निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरेंगे पूर्व केंद्रीय मंत्री दिलीप रे, ओडिशा BJP ने समर्थन का किया ऐलान
- लापरवाही ने छीन ली जिंदगी! ऑपरेशन के दौरान महिला के पेट में छूटा तौलिया, पांच महीने बाद हो गई मौत

