गुरदासपुर। पंजाब में लगातार धमकियों का सिलसिला चल रहा है। पहले स्कूल और को उड़ाने की धमकी मिली और अब एक ऑफिस को निशाना बनाने की तैयारी की गई है।
श्री मुक्तसर साहिब के बाद अब नवांशहर के डीसी ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सभी सकते में आ गए हैं। धमकी मिलने के बाद ही डीसी ऑफिस को खाली करवा दिया गया है। वहीं बम स्कवॉड टीम को भी मौके पर बुला लिया गया है और पूरे परिसर की चैकिंग की जा रही है।
सूत्रों ने बताया कि सुबह ऑफिस के ऑफिशल मेल पर एक ईमेल आई थी। जिसमें डी.सी. ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी गई है। जिसे देखते हुए पुलिस प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी गई गई है। वहीं पुलिस ईमेल का आईपी एड्रेस पता लगाने की कोशिश कर रही है। लगातार मिल रही इन धमकियों के कारण पंजाब में दहशत का माहौल है।
- दीपावली पर ड्यूटी कर रहे पुलिस जवानों के बीच पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, मिठाई और उपहार भेंटकर साझा की त्योहार की खुशियां
- अभ्यर्थी ध्यान दें! UPESSC असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा की एडवांस सिटी इंटीमेशन लिस्ट जारी, ऐसे चेक करें अपना शहर
- दतिया कलेक्टर ने परिवार संग आदिवासी बस्ती में मनाई दीपावली, बच्चों को बांटे कपड़े, मिठाई और पटाखे
- नवादा: दिवाली के दिन बेखौफ बदमाशों ने मिठाई कारोबारी को मारी गोली, पटना रेफर
- दिवाली पर जमकर खाएं पकवान और मिठाइयां, फिर भी नहीं बढ़ेगा वजन, अपनाएं ये आसान टिप्स

