बंगा। पंजाब के बंगा से विधायक डॉ. सुखविंदर सुक्खी ने बड़ा फैसला लेते हुए रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने बंगा स्थित गुरुद्वारा राजा साहिब के रसोखाना पहुंचकर सार्वजनिक रूप से इसकी घोषणा की है।
डॉ. सुक्खी ने कहा कि राजा साहिब अस्थान के प्रति उनकी गहरी आस्था है और चोरी हुए पावन स्वरूपों के मामले में मुख्यमंत्री भगवंत मान के बयान से वह आहत हैं। इसके बाद से राजनीति में यह चर्चा का विषय बन गया है।
आपको बता दें कि माघी मेले के दौरान श्री मुक्तसर साहिब में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बंगा हलके के एक डेरे से चोरी हुए श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के 169 पावन स्वरूपों को लेकर बयान दिया था। यह बयान अब चर्चा और विवाद का विषय बनता नजर आ रहा है जिसको लेकर विरोध तेज होता जा रहा है।

इसी मुद्दे के विरोध में डॉ. सुखविंदर सुक्खी ने राजा साहिब के गुरु घर पहुंचकर अपने कैबिनेट रैंक से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने इसकी पुष्टि सोशल मीडिया पर लाइव होकर भी की।
- सरकारी कॉलेजों में बंपर भर्ती : सहायक प्राध्यापक, ग्रंथपाल और क्रीड़ा अधिकारी के 700 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू
- Raipur News : पानी की समस्या को लेकर कांग्रेस ने घेरा जोन कार्यालय, निगम प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी
- किन्नर के लिए पत्नी को छोड़ा: 5 लाख रुपए गुजारा भत्ता भी देने को तैयार, लेकिन पत्नी ने किया इंकार, जानिए महिला आयोग ने क्या कहा…
- गैस किल्लत से हाहाकार, पटना में 10 किलो की जगह बिक रही 3 क्विंटल लकड़ी, सम्राट चौधरी के नाम पर सिलेंडर ले जाने का आरोप!
- प्रेम विवाह का 5 साल बाद भी मिला ताना, 6 महीने की गर्भवती ने सीने में उतार ली गोली, जांच में जुटी पुलिस

