बंगा। पंजाब के बंगा से विधायक डॉ. सुखविंदर सुक्खी ने बड़ा फैसला लेते हुए रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने बंगा स्थित गुरुद्वारा राजा साहिब के रसोखाना पहुंचकर सार्वजनिक रूप से इसकी घोषणा की है।
डॉ. सुक्खी ने कहा कि राजा साहिब अस्थान के प्रति उनकी गहरी आस्था है और चोरी हुए पावन स्वरूपों के मामले में मुख्यमंत्री भगवंत मान के बयान से वह आहत हैं। इसके बाद से राजनीति में यह चर्चा का विषय बन गया है।
आपको बता दें कि माघी मेले के दौरान श्री मुक्तसर साहिब में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बंगा हलके के एक डेरे से चोरी हुए श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के 169 पावन स्वरूपों को लेकर बयान दिया था। यह बयान अब चर्चा और विवाद का विषय बनता नजर आ रहा है जिसको लेकर विरोध तेज होता जा रहा है।

इसी मुद्दे के विरोध में डॉ. सुखविंदर सुक्खी ने राजा साहिब के गुरु घर पहुंचकर अपने कैबिनेट रैंक से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने इसकी पुष्टि सोशल मीडिया पर लाइव होकर भी की।
- दीपावली पर ड्यूटी कर रहे पुलिस जवानों के बीच पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, मिठाई और उपहार भेंटकर साझा की त्योहार की खुशियां
- अभ्यर्थी ध्यान दें! UPESSC असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा की एडवांस सिटी इंटीमेशन लिस्ट जारी, ऐसे चेक करें अपना शहर
- दतिया कलेक्टर ने परिवार संग आदिवासी बस्ती में मनाई दीपावली, बच्चों को बांटे कपड़े, मिठाई और पटाखे
- नवादा: दिवाली के दिन बेखौफ बदमाशों ने मिठाई कारोबारी को मारी गोली, पटना रेफर
- दिवाली पर जमकर खाएं पकवान और मिठाइयां, फिर भी नहीं बढ़ेगा वजन, अपनाएं ये आसान टिप्स

