देहरादून. पूर्व सीएम हरीश रावत ने धामी सरकार पर होमगार्ड वर्दी घोटाला करने का आरोप लगाया है. उनका दावा है कि 1 करोड़ की वर्दी को 3 करोड़ में खरीदा गया है. वहीं होमगार्ड को दिया जाने वाला डंडा जो 130 रुपए का आता है, उसे 375 रुपए में खरीदा गया है. उनका कहना है कि जब भी घोटाला सामने आता है वे मुसलमान-मुसलमान कर ध्यान भटकाने का काम करते हैं.

इसे भी पढ़ें- कुम्भ मेला-2027 के दौरान यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश, सीएस ने मेलाधिकारी को GRP के साथ मिलकर ट्रैफिक प्लान करने किया निर्देशित

हरीश रावत ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, जनता का पैसा, सरकार का खेल. यह अकेले होमगार्ड वर्दी घोटाला नहीं है, भाजपा सरकार में घोटालों की एक सीरीज चल रही है, एक के बाद एक घोटाला. यह कितनी बड़ी विडंबना है कि होमगार्ड का ₹130 का डंडा ₹375 में खरीदा जा रहा है और जो वर्दी एक करोड़ रुपए में खरीदी जानी थी, उसके ₹3 करोड़ अदा किए जा रहे हैं.

इसे भी पढ़ें- 23 अप्रैल को खुलेंगे बद्रीनाथ धाम के कपाट, बसंत पंचमी के अवसर पर की गई तिथि की घोषणा

आगे हरीश रावत ने कहा, सच मानिए, इनका एक “धाकड़ धामी” पेज है, जिसका एक ही काम है-जब भी ऐसे घोटाले का नाम आए, तो “मुसलमान-मुसलमान” करने लगते हैं, ताकि असली मुद्दों से ध्यान भटकाया जा सके.