Rajasthan News: राजस्थान के दौसा जिले के बैजूपाडा थाना क्षेत्र स्थित लोटवाडा गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। प्रेम प्रसंग से जुड़ी मानसिक पीड़ा के चलते 22 वर्षीय युवती ने आत्महत्या कर ली। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है और परिजन सदमे में हैं।

दुपट्टे से फंदा लगाकर दी जान
पुलिस के मुताबिक, युवती ने अपने कमरे में दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी। जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इसके बाद बैजूपाडा थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची।
बीए फाइनल की छात्रा थी संजना
मृतका की पहचान संजना रूप के रूप में हुई है। वह बीए फाइनल वर्ष की छात्रा थी और पढ़ाई के सिलसिले में अपने दादा-दादी के पास रह रही थी। उसके माता-पिता रोज़गार के लिए गुरुग्राम में मजदूरी करते हैं। परिजनों के अनुसार संजना पढ़ाई में मेधावी थी।
नोटबुक में मिला सुसाइड नोट
थानाधिकारी जगदीश शर्मा ने बताया कि मौके से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जो युवती की नोटबुक में लिखा मिला। नोट में लिखा है, मुझे धोखा मिला है, मम्मी-पापा मुझे माफ करना। इस संदेश से परिवार गहरे आघात में है।
गांव के युवक से था प्रेम संबंध
सूत्रों के अनुसार, संजना का गांव के ही एक युवक से प्रेम संबंध था। हाल के दिनों में रिश्ते में तनाव की बात सामने आ रही थी। आशंका है कि इसी मानसिक दबाव के चलते युवती ने यह कदम उठाया।
एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बांदीकुई उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। घटनास्थल पर एफएसएल टीम ने पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस सुसाइड नोट और अन्य पहलुओं के आधार पर मामले की गहन जांच कर रही है।
पढ़ें ये खबरें
- एमपी में मार्च में ही अप्रैल जैसी गर्मी! धार सबसे गर्म 39°C, ग्वालियर-चंबल में भी पारा सामान्य से 6 डिग्री ज्यादा, 15 मार्च के बाद और बढ़ेगा टेंपरेचर
- होर्मुज बना ‘डेथ वैली’; ईरान बिछा रहा समुद्री माइंस, U.S. सेंट्रल कमांड का दावा- माइन बिछाने वाले 16 जहाजों को उड़ाया
- CG Assembly Budget Session : विधानसभा बजट सत्र का 8वां दिन आज, आयुष्मान कार्ड और रासायनिक अपशिष्ट का गूंजेगा मुद्दा, अनुदान मांगों पर भी होगी चर्चा
- नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा, आज किशनगंज के ठाकुरगंज में सीएम, सीमांचल को देंगे करोड़ों की सौगात
- यूपी में गर्मी का ‘टॉर्चर’ शुरू! आगरा से बस्ती तक बढ़ेगा तापमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
