Rajasthan News: राजस्थान के दौसा जिले के बैजूपाडा थाना क्षेत्र स्थित लोटवाडा गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। प्रेम प्रसंग से जुड़ी मानसिक पीड़ा के चलते 22 वर्षीय युवती ने आत्महत्या कर ली। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है और परिजन सदमे में हैं।

दुपट्टे से फंदा लगाकर दी जान
पुलिस के मुताबिक, युवती ने अपने कमरे में दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी। जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इसके बाद बैजूपाडा थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची।
बीए फाइनल की छात्रा थी संजना
मृतका की पहचान संजना रूप के रूप में हुई है। वह बीए फाइनल वर्ष की छात्रा थी और पढ़ाई के सिलसिले में अपने दादा-दादी के पास रह रही थी। उसके माता-पिता रोज़गार के लिए गुरुग्राम में मजदूरी करते हैं। परिजनों के अनुसार संजना पढ़ाई में मेधावी थी।
नोटबुक में मिला सुसाइड नोट
थानाधिकारी जगदीश शर्मा ने बताया कि मौके से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जो युवती की नोटबुक में लिखा मिला। नोट में लिखा है, मुझे धोखा मिला है, मम्मी-पापा मुझे माफ करना। इस संदेश से परिवार गहरे आघात में है।
गांव के युवक से था प्रेम संबंध
सूत्रों के अनुसार, संजना का गांव के ही एक युवक से प्रेम संबंध था। हाल के दिनों में रिश्ते में तनाव की बात सामने आ रही थी। आशंका है कि इसी मानसिक दबाव के चलते युवती ने यह कदम उठाया।
एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बांदीकुई उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। घटनास्थल पर एफएसएल टीम ने पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस सुसाइड नोट और अन्य पहलुओं के आधार पर मामले की गहन जांच कर रही है।
पढ़ें ये खबरें
- Ispat Factory Blast: रामगढ़ की झारखंड इस्पात फैक्ट्री में फिर ब्लास्ट, मजदूर घायल; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
- दिल्ली जिमखाना क्लब विवाद: केंद्र ने हाईकोर्ट से कहा- बेदखली प्रक्रिया पर रोक का अधिकार नहीं
- ‘निःशुल्क अन्न सेवा–365 दिन’ अभियान : रोटरी क्लब ऑफ रायपुर कॉस्मो डिवास की सराहनीय पहल, अंबेडकर अस्पताल में अब जरूरतमंदों को मिलेगा निशुल्क खाना
- पति नहीं, ‘प्यार’ चाहिए: हसबेंड के सामने बीवी ने प्रेमी के साथ लिए सात फेरे, जानिए मोहब्बत से लेकर मुक्कमल होने तक की अनोखी कहानी
- पानीपत की वधावा राम कॉलोनी में दो बच्चों की मां ने पिया तेजाब, इलाज के दौरान मौत

