Rajasthan News: राजस्थान के पंचायतीराज एवं शिक्षा मंत्री मदन दिलावर शनिवार सुबह अचानक सीकर पहुंचे और सड़कों पर उतरकर स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया। हालात देख मंत्री का गुस्सा फूट पड़ा। जगह-जगह गंदगी के ढेर, नालियों में कीचड़ और बदबू ने प्रशासन के दावों की पोल खोल दी। मंत्री ने मौके पर ही अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए कार्रवाई के निर्देश दे दिए।

सफाई पर खर्च हो रहे पैसे कहां जा रहे?
मंत्री सबसे पहले पिपराली पंचायत समिति पहुंचे। यहां ग्रामीणों ने बताया कि कचरा संग्रहण की गाड़ी महीनों से नहीं आई और सफाईकर्मी भी नजर नहीं आते। मजबूरी में लोग खुद झाड़ू उठाने को मजबूर हैं। मंत्री ने अधिकारियों से सीधा सवाल किया जब हर महीने सफाई के नाम पर करीब दो लाख रुपये खर्च हो रहे हैं, तो जमीन पर सफाई क्यों नहीं दिख रही? साथ हीमंत्री ने जिला परिषद के सीईओ को खर्च की जांच कर जिम्मेदारों से रिकवरी के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान सिंहासन ग्राम पंचायत में सड़क पर फैली गंदगी और कीचड़ देख मंत्री और नाराज हो गए। ग्रामीण जब खुलकर बोलने से झिझकते दिखे, तो मंत्री ने सख्ती दिखाते हुए मौके पर मौजूद सरपंच और प्रशासक को पंचायत कार्यालय भेज दिया, ताकि लोग बिना डर अपनी बात रख सकें।
बीडीओ पर कार्रवाई के आदेश
दादिया ग्राम पंचायत में भी हालात बदतर मिले। यहां सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप पाई गई, जिस पर मंत्री ने संबंधित खंड विकास अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए।
पढ़ें ये खबरें
- मां शीतला न्याय कलश यात्रा को पुलिस ने रोका, डीएड अभ्यर्थियों ने कहा – क्या बीजेपी सरकार अब हिंदू आस्था पर भी लाठी चलाएगी….
- कैमूर में चोरों का सेफ जोन बना सदर अस्पताल! गार्ड्स की तैनाती के बाद भी सुरक्षित नहीं मरीजों के वाहन, हफ्ते भर में दो ऑटो की बैटरी पार
- खंडवा में मुस्लिम युवक याकूब खान ने अपनाया सनातन धर्म: महादेवगढ़ मंदिर में वैदिक मंत्रों के साथ की घर वापसी, जीवन को भगवान कृष्ण के चरणों में किया समर्पित
- कांप गया चंदौली का ये इलाका : गुब्बारों में गैस भरने वाले सिलेंडर में ब्लास्ट, टुकड़ों में बंटी टंकी, 2 घायल, एक की हालत गंभीर
- रोहतास में सीएम नीतीश के दौरे की तैयारी तेज, 1350 करोड़ के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का डीएम ने किया निरीक्षण
