Rajasthan News: राजस्थान के पंचायतीराज एवं शिक्षा मंत्री मदन दिलावर शनिवार सुबह अचानक सीकर पहुंचे और सड़कों पर उतरकर स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया। हालात देख मंत्री का गुस्सा फूट पड़ा। जगह-जगह गंदगी के ढेर, नालियों में कीचड़ और बदबू ने प्रशासन के दावों की पोल खोल दी। मंत्री ने मौके पर ही अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए कार्रवाई के निर्देश दे दिए।

सफाई पर खर्च हो रहे पैसे कहां जा रहे?
मंत्री सबसे पहले पिपराली पंचायत समिति पहुंचे। यहां ग्रामीणों ने बताया कि कचरा संग्रहण की गाड़ी महीनों से नहीं आई और सफाईकर्मी भी नजर नहीं आते। मजबूरी में लोग खुद झाड़ू उठाने को मजबूर हैं। मंत्री ने अधिकारियों से सीधा सवाल किया जब हर महीने सफाई के नाम पर करीब दो लाख रुपये खर्च हो रहे हैं, तो जमीन पर सफाई क्यों नहीं दिख रही? साथ हीमंत्री ने जिला परिषद के सीईओ को खर्च की जांच कर जिम्मेदारों से रिकवरी के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान सिंहासन ग्राम पंचायत में सड़क पर फैली गंदगी और कीचड़ देख मंत्री और नाराज हो गए। ग्रामीण जब खुलकर बोलने से झिझकते दिखे, तो मंत्री ने सख्ती दिखाते हुए मौके पर मौजूद सरपंच और प्रशासक को पंचायत कार्यालय भेज दिया, ताकि लोग बिना डर अपनी बात रख सकें।
बीडीओ पर कार्रवाई के आदेश
दादिया ग्राम पंचायत में भी हालात बदतर मिले। यहां सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप पाई गई, जिस पर मंत्री ने संबंधित खंड विकास अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए।
पढ़ें ये खबरें
- Murmura Tikki Recipe: आलू और मुरमुरे से बनाएं चटपटी टिक्की, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करेगा मन
- छत्तीसगढ़ के दो कलाकारों को मिला उस्ताद बिस्मिल्लाह खां युवा पुरस्कार, CM साय ने दी बधाई, कहा- प्रदेश के लिए गौरव का क्षण
- कानपुर होमगार्ड भर्ती घोटाला: मेडिकल में 50 हजार मांगने वाले दो डॉक्टर समेत 3 गिरफ्तार, जानें मामला
- भोपाल में 26 प्रतिशत बढ़े महिलाओं के खिलाफ अपराध: अपहरण के मामलों में 50% का उछाल, पुलिस व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
- मिशन 2027 या कोई बड़ा सियासी समीकरण? एक साल बाद रामपुर जेल में होगी अखिलेश-आजम की मुलाकात
