Rajasthan News: विश्वकर्मा औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक फैक्ट्री में अचानक सिलेंडर फट गया। विस्फोट इतना तेज था कि उसकी आवाज दूर तक सुनाई दी और आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई। हादसे के समय फैक्ट्री में काम कर रहे कई मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कुछ के अंदर फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।

सूचना मिलते ही विश्वकर्मा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाल रही है और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।
पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में सिलेंडर से गैस रिसाव को विस्फोट की वजह माना जा रहा है। फैक्ट्री में ज्वलनशील सामग्री के कारण आग तेजी से फैलती चली गई, जिससे हालात और बिगड़ गए। दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फिलहाल इलाके को घेराबंदी कर सुरक्षित कर लिया गया है साथ ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पढ़ें ये खबरें
- ‘भारत के झंडे वाले जहाज और सभी नाविक सुरक्षित’, शिपिंग मिनिस्ट्री ने पश्चिम एशिया को लेकर दिया ताजा अपडेट ; कांडला में अतिरिक्त स्टोरेज की व्यवस्था की गई
- विश्व की सबसे बड़ी अन्न भंडारण योजना से जुड़ेंगे भागलपुर के पैक्स, DM ने प्रशिक्षण कार्यशाला में दी जानकारी
- इफ्तार पार्टी में दिखे नीतीश के बेटे निशांत, सम्राट चौधरी के लिए छोड़ा सोफा, मांझी के घर लगा दिग्गजों का जमावड़ा
- Jhulelal Jayanti 2026 : नए साल की ऐसी शुरुआत, जहां जल, ज्योति और आस्था मिलकर बनाते हैं एक अनोखा उत्सव …
- लिव-इन पार्टनर ने की थी हत्या: दूसरी युवती से सगाई के बाद प्रेमी ने रची खौफनाक साजिश, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
