Delhi Morning News
Delhi Morning News Brief (दिल्ली मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (31 जनवरी 2026) की खबरों में दिल्ली ब्लास्ट में नया खुलासा; दिल्ली को धूल-प्रदूषण से मुक्त बनाने की तैयारी; Delhi Metro यात्रियों के लिए बड़ी खबर; दिल्ली में 15 दिन में 807 लोग लापता प्रमुख रहा।

1. दिल्ली ब्लास्ट में नया खुलासा
दिल्ली में हुए धमाके की जांच के दौरान एक नया और गंभीर पहलू सामने आया है. केंद्रीय जांच एजेंसियां इस बात की पड़ताल कर रही हैं कि आतंकी मॉड्यूल ने राजधानी दिल्ली समेत देश के बड़े महानगरों में एक वैश्विक कॉफी चेन के आउटलेट्स को निशाना बनाने की योजना बनाई थी. जांच से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों का मानना था कि यह ब्रांड यहूदी प्रभाव का प्रतीक है, क्योंकि इसके वैश्विक विस्तार के दौर में कंपनी का नेतृत्व एक यहूदी मुख्य कार्यकारी अधिकारी के हाथों में था.

2. दिल्ली को धूल-प्रदूषण से मुक्त बनाने की तैयारी
दिल्ली को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त राजधानी बनाने की दिशा में दिल्ली सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता(Rekha Gupta) ने शहर की सफाई व्यवस्था को मजबूत करने और धूल से होने वाले प्रदूषण पर नियंत्रण पाने के लिए एमसीडी को 500 करोड़ रुपये की एकमुश्त सहायता राशि दी है। इस धनराशि का उपयोग निम्नलिखित कार्यों के लिए किया जाएगा सड़कों की नियमित सफाई, कूड़े का बेहतर प्रबंधन, सड़कों और अन्य जगहों की छोटी-मोटी मरम्मत इस पहल से दिल्ली की सफाई व्यवस्था मजबूत होगी और राजधानीवासियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और स्वास्थ्यवर्धक वातावरण सुनिश्चित किया जा सकेगा।

3. Delhi Metro यात्रियों के लिए बड़ी खबर
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने अपने नेटवर्क में एक बड़ा बदलाव किया है। इसके तहत अब पिंक लाइन नहीं, बल्कि मजेंटा लाइन राजधानी की सबसे लंबी मेट्रो लाइन बनने जा रही है। फेज-4 के नई कॉरिडोर योजनाओं में बदलाव करते हुए DMRC ने यह फैसला लिया है। अधिकारियों का कहना है कि इस बदलाव से यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी, कम ट्रैवल टाइम और सुविधाजनक ट्रांजिट मिलेगा।

4. दिल्ली में 15 दिन में 807 लोग लापता
नए साल का जश्न अभी थमा भी नहीं था कि दिल्ली से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई। साल 2026 के शुरुआती 15 दिनों में ही राजधानी से 800 से ज्यादा लोग संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। दिल्ली पुलिस के ताजा आंकड़ों ने सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि लापता होने वाले मामलों में सभी उम्र और वर्ग के लोग शामिल हैं, और इनमें कुछ केस साइबर या सामाजिक दबाव से जुड़े हो सकते हैं।
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
दिल्ली में ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़ः दिल्ली क्राइम ब्रांच ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय ड्रग्स रैकेट का पर्दाफाश किया है. इस कार्रवाई में क्राइम ब्रांच ने 31 किलो अल्प्राजोलम टैबलेट बरामद की हैं, जो कि करीब तीन लाख गोलियों के बराबर है. यह मात्रा NDPS एक्ट के तहत तय व्यावसायिक मात्रा से कई गुना ज्यादा है. पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. (पूरी खबर पढ़े)
इंटरस्टेट बसों के लिए दिल्ली में तैयार किया नया ‘एक्सप्रेस रूट’ः अगर आप उत्तरी दिल्ली, खासकर रिंग रोड और कश्मीरी गेट इलाके में लगने वाले भारी जाम से परेशान हैं, तो यह खबर आपके लिए राहत लेकर आ सकती है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कश्मीरी गेट ISBT से निकलने वाली इंटरस्टेट बसों के रूट को पूरी तरह बदलने की बड़ी योजना तैयार की है। इस योजना का उद्देश्य शहर के अंदरूनी इलाकों में ट्रैफिक का दबाव कम करना, जाम से निजात दिलाना और यात्रियों के लिए सफर को ज्यादा तेज और सुगम बनाना है। (पूरी खबर पढ़े)
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


