अनमोल मिश्रा, सतना। मध्य प्रदेश के सतना जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक हेडमास्टर शराब के नशे में टल्ली होकर स्कूल पहुंचा। जहां उसने शिक्षकों के साथ अभद्रता भी की। बताया जा रहा है कि दो माह पहले नशे में बेसुध पाए जाने पर निलंबित किया गया था। बहाली के बाद एक बार फिर वही हरकत की। जिससे शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे है।
सतना जिले के उचेहरा विकासखंड अंतर्गत परसमनिया पहाड़ी स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक स्कूल कुरेही के हेडमास्टर जयपाल दिनकर एक बार फिर विवादों के घेरे में हैं। दो महीने पहले शराब के नशे में सड़क किनारे बेसुध पाए जाने पर सस्पेंड हुए हेडमास्टर ने बहाल होते ही दोबारा वही हरकत दोहरा दी। शुक्रवार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें हेडमास्टर नशे की हालत में स्कूल के अन्य शिक्षकों के साथ अमर्यादित भाषा में बहस करते दिख रहे हैं।
ये भी पढ़ें: नगर पालिका अध्यक्ष 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासितः बीजेपी जिला अध्यक्ष ने की कार्रवाई, ये रही वजह
आपको बता दें कि 25 नवंबर 2025 को भी नशे में धुत रहने के कारण उन्हें तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी ने निलंबित किया था। हाल ही में बहाली के बाद उन्हें दोबारा उसी स्कूल का प्रभार सौंप दिया गया। ग्रामीणों और अभिभावकों का कहना है कि ऐसे गैर-जिम्मेदार रवैये वाले शिक्षक को दोबारा प्रभार देना शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। फिलहाल, इस ताज़ा वीडियो के सामने आने के बाद शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से औपचारिक कार्रवाई का इंतज़ार है।
ये भी पढ़ें: महिला पटवारी से बंगले में दुष्कर्म करता था SDM, दरिंदगी कर तेजाब डालने की दी धमकी, कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


