Budget 2026 Speech LIVE: वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman आज लोकसभा में अपना 9वां Union Budget पेश कर रही हैं. माना जा रहा है कि इस Aam Budget के जरिए सरकार विकास की गति को बनाए रखने, राजकोषीय मजबूती को बरकरार रखने और अमेरिकी शुल्क सहित वैश्विक व्यापारिक टकरावों से अर्थव्यवस्था को बचाने में कामयाब रहेगी. आज बजट की शुरुआत में निर्मला सीतारमण ने कहा कि, बायोफार्मा के लिए सरकार ने 10 हजार करोड़ आवंटित किए हैं. वित्त मंत्री ने कहा कि, सरकार का बायोफार्मा पर खास फोकस रहेगा. हम 10 हजार करोड़ रुपये अलॉट कर रहे हैं. तीन संस्थान बनाए जाएंगे. फिलहाल हमारे पास 7 संस्थान हैं, जिन्हें और अपडेट किया जाएगा.
रेयर अर्थ (RARE EARTH MINERALS) के लिए विशेष कॉरीडोर
इसके अलावा वित्त मंत्री ने अपने अभिभाषण के दौरान ऐलान किया कि, देश में रेयर अर्थ मिनिरल्स (RARE EARTH MINERALS) के लिए विशेष कॉरीडोर का निर्माण किया जाएगा जोकि, ऑडिश, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु से होकर जाएगा. इसके अलावा वित्त मंत्री ने सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 भी लॉन्च किया है.
बजट से पहले पेश हुआ था Economic Survey 2025-26
बजट से पहले Economic Survey 2025-26 पेश हुआ, जिसने भारत की इकोनॉमी को लेकर बड़ी तस्वीर दुनिया के सामने रखी. वित्त मंत्री संसद जाने से पहले राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलीं. राष्ट्रपति भवन जाने से पहले सीतारमण ने कर्तव्य भवन स्थित अपने कार्यालय के सामने अपनी बजट टीम के साथ तस्वीर भी खिंचवाई. ‘मैजेंटा’ रंग की रेशमी साड़ी पहने सीतारमण ने राष्ट्रीय प्रतीक चिह्न वाले एक लाल ‘पाउच’ में टैबलेट पकड़ा था. उनके साथ वित्त राज्यमंत्री और उनके मंत्रालय के सभी 6 सचिव भी मौजूद रहे. राष्ट्रपति से वित्त मंत्री की मुलाकात के बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वित्त वर्ष 2026-27 के आम बजट को मंजूरी दे दी.
लोकसभा में पेश हुआ बजट 2026
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में केंद्रीय बजट पेश कर रही हैं. संसद में उनका भाषण सुनने के लिए पीएम मोदी समेत सभी मंत्री मौजूद हैं. वित्त मंत्री अपने भाषण में सबसे पहले सरकार की उपलब्धियां गिना रही हैं. मोदी सरकार की तरफ से लोगों की भलाई के किए गए काम बता रही हैं.
मिडिल क्लास का रखा जाएगा ध्यान- संजय जायसवाल
BJP सांसद संजय जायसवाल ने बजट पर कहा कि यह पहले के बजटों की तरह होगा, जिसमें हम मिडिल क्लास के लिए प्रावधान करेंगे. यूपीए को बताना चाहिए कि उन्होंने अपने कार्यकाल में क्या किया था, जबकि एनडीए ने पिछले 11 साल में क्या किया है.
हमें बजट से कोई ज्यादा उम्मीद नहीं है- प्रियंका गांधी
संसद में जाते वक्त कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा कि हमें बजट से कुछ ज्यादा उम्मीद नहीं है. कुछ ऐसा ही बयान समाजवादी पार्टी के सांसद रामगोपाल यादव ने भी दिया. उन्होंने कहा कि उन्हें भी बजट से कोई आशा नहीं है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


