अरब देशों के विदेश मंत्रियों के भारत दौरे से पाकिस्तान के पसीने छूटने लगे हैं. उसको डर लग रहा है कि अरब वर्ल्ड उसके खिलाफ न हो जाएं. पाकिस्तानी एक्सपर्ट कमर चीमा ने अपनी सरकार से कहा है कि अरब वर्ल्ड में अपनी स्थिति को मजबूत रखें और इन मुल्कों के साथ अपने इकोनॉमिक रिश्तों को बेहतर करें, वरना यहां भारत की अहमियत बढ़ जाएगी. कमर चीमा ने कश्मीर के मुद्दे का जिक्र करते हुए अरब देशों पर भी हमला बोला है कि अब इन देशों का स्टैंड बदल गया है. उनका कहना है कि जब साल 2019 में भारत सरकार ने कश्मीर में आर्टिकल 370 को हटाया था, तो मुस्लिम देशों के संगठन ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कॉर्पोरेशन (OIC) ने कुछ नहीं किया.

कमर चीमा ने कहा कि इंडिया सोचता है कि हमें अरब देशों की मार्केट के अंदर घुसना है और अगर अंदर घुस गए तो हम अपनी चीजों को मनवाने में कामयाब हो जाएंगे.

कमर चीमा ने कहा कि भारत अरब वर्ल्ड के साथ अपने ताल्लुकात मजबूत कर रहा है ताकि पाकिस्तान को माइनस किया जाए. भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने इन देशों के सामने आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान पर निशाना साधा और कहा कि क्रॉस बॉर्डर टेररिज्म हो रहा है. जयशंकर ने यह भी कहा कि वेस्ट एशियन रिजन हमारे बड़े ट्रेडिंग पार्टनर हैं.

कमर चीमा ने कहा कि इंडिया इन मुल्कों को अपने साथ लाने में इसलिए कामयाब हुआ है कि वो एक मार्केट है. इंडिया सोचता है कि हमें इस मार्केट के अंदर घुसना है और अगर अंदर घुस गए तो हम अपनी चीजों को मनवाने में कामयाब हो जाएंगे. उन्होंने कहा कि अब इंडिया किस तरह इसमें अपनी मार्केट बनाता है, अपना प्रभाव किस तरह बढ़ाता है, तो वो भी एक महत्वपूर्ण चीज है.

डॉ. एस. जयशंकर ने अरब देशों के सामने अपनी स्पीच में स्पष्ट शब्दों में कहा था कि आतंकवाद और सीमा पार आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस होना चाहिए. उन्होंने इसे पूरी दुनिया और खासतौर पर भारत-अरब क्षेत्र के लिए एक साझा खतरा बताया है.

पाक एक्सपर्ट ने कहा, ‘एक बात बोलूं तो इन देशों में से किसी भी मुल्क के साथ भारत के रिश्ते वैसे नहीं हैं, जैसे यूएई और ओमान के साथ हैं. दोनों के साथ इंडिया फ्री ट्रेड एग्रीमेंट कर चुका है. जितनी ज्यादा इंडिया की प्रेजेंस अरब वर्ल्ड में बढ़ेगी, उतना ही कश्मीर का मुद्दा प्रभावित होगा.

कमर चीमा ने कहा कि मैं गारंटी के साथ एक चीज बता सकता हूं कि भारत ने यूएई के साथ जो ताल्लुकात अच्छे किए हैं, वो है असल चीज. उन्होंने कहा कि अब इंडिया कह रहा है कि पॉलिटिक्स, इकोनॉमी, टेक्नोलॉजी और डेमोक्रेसी में मेजर ट्रांसफोर्मेशन हो रहा है. इंडिया मिडिल ईस्टर्न देशों के साथ जो अपने लिंक बना रहा है, वो बहुत महत्वपूर्ण चीज है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m