राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। केंद्र सरकार ने आम बजट 2026 पेश कर दिया है। जिसमें कई मोदी सरकार ने कई बड़े ऐलान किया है। इस पर मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव की प्रतिक्रिया सामने आई हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश को पीएम मित्र पार्क के रूप में टेक्सटाइल क्षेत्र की बड़ी सौगात दी है। इससे तीन लाख लोगों को रोजगार के अवसर मिलने के साथ ही 6 लाख किसानों को लाभ होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि वस्त्र उद्योग सेक्टर में रिफॉर्म पर बल मिलने से एमपी को लाभ मिलेगा। केंद्रीय बजट को @2047 के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए प्रभावी कदम बताया है।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से प्रस्तुत वर्ष 2026-27 का बजट विकसित भारत @2047 के लक्ष्य की प्राप्ति की दिशा में प्रभावी कदम है। बजट में गरीबों, युवाओं, अन्नदाताओं और महिलाओं पर विशेष फोकस है। यह बजट विकास को और अधिक गति देगा और भारतीय अर्थव्यवस्था को वैश्विक अर्थव्यवस्था में उच्च स्थान दिलवाले में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

ये भी पढ़ें: Budget 2026 : ‘ये बजट विकसित भारत 2047 के लिए ऊंची उड़ान का आधार’, बोले PM मोदी

सबका साथ-सबका विकास मुख्य विशेषता

उन्होंने कहा कि आर्थिक प्रगति को बढ़ाना, जन सामान्य की उम्मीदों को पूरा करना और सबका साथ सबका विकास बजट की मुख्य विशेषता है। पांच लाख से अधिक आबादी वाले शहरों के विकास और सभी शहरी आर्थिक क्षेत्रों पर 5 साल में 5000 करोड़ खर्च करने, छोटे शहरों में तीर्थ स्थल विकसित करने, प्रत्येक जिले में एक महिला छात्रावास के निर्माण और जिला अस्पतालों को अपग्रेड करने की व्यवस्था से प्रदेश को बहुत लाभ होगा।

एमपी को मिलेगा लाभ

सीएम डॉ. यादव ने कहा कि केंद्रीय बजट में वस्त्र उद्योग सेक्टर में रिफॉर्म पर बल दिया गया है। इससे मध्य प्रदेश को भी लाभ मिलेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने मध्य प्रदेश को पीएम मित्र पार्क के रूप में टेक्सटाइल क्षेत्र की बड़ी सौगात दी है। इससे तीन लाख लोगों को रोजगार के अवसर मिलने के साथ ही 6 लाख किसानों को लाभ होगा। इस पार्क से प्रदेश का मालवा निमाड़ अंचल नई उड़ान के लिए तैयार है।

ये भी पढ़ें: MP के किसान ने खींचा ध्यान: अनाज, प्राचीन-वर्तमान सिक्कों से बनाई वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की तस्वीर; आम बजट 2026 को लेकर कही ये बात

पीएम मोदी-वित्त मंत्री सीतारमण को दिया धन्यवाद

उन्होंने आगे बताया कि केंद्र सरकार की वस्त्र उद्योग सेक्टर की दूरगामी नीतियों से संपूर्ण राष्ट्र के साथ-साथ मध्य प्रदेश को भी विशेष लाभ होगा। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने केंद्रीय बजट 2026-27 के लिए प्रदेशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री का अभिवादन किया। सीएम ने इंदौर में केंद्रीय बजट पर विषय विशेषज्ञों से संवाद और विचारों के आदान-प्रदान के बाद मीडिया से चर्चा में यह विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट की सभी क्षेत्रों में सराहना हो रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m