केंद्रीय बजट 2026 को लेकर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने केंद्र सरकार की सराहना की है। उन्होंने बजट पेश करने के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का धन्यवाद दिया है एक्स पर पोस्ट में उन्होंने लिखा की “बजट की जितनी भी सराहना की जाए, कम है। इसमें समाज के हर वर्ग का ध्यान रखा गया है।” उन्होंने कहा कि बजट समाज के हर वर्ग का ध्यान रखता है। सीएम ने दिल्ली-वाराणसी हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर को ऐतिहासिक निर्णय बताते हुए कहा कि यह दिल्ली की कनेक्टिविटी, व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा देगा, साथ ही रोजगार के अवसर भी सृजित करेगा। उन्होंने पूंजीगत व्यय में वृद्धि को भी सराहा।

मुख्यमंत्री ने दिल्ली से वाराणसी के बीच प्रस्तावित हाईस्पीड रेल कॉरिडोर को विकसित भारत के संकल्प को गति देने वाला ऐतिहासिक निर्णय बताया। उन्होंने कहा कि यह केवल रेल परियोजना नहीं, बल्कि “गति, प्रगति और जनविश्वास” का सशक्त प्रतीक है।

मुख्यमंत्री ने बजट में पूंजीगत व्यय (कैपेक्स) का आवंटन बढ़ाकर ₹12.2 लाख करोड़ किए जाने को बड़ा और निर्णायक कदम बताया। उन्होंने कहा कि इससे बुनियादी ढांचे के विकास, परिवहन नेटवर्क के विस्तार और दीर्घकालिक आर्थिक वृद्धि को नई गति मिलेगी।

उनके अनुसार, इस परियोजना से दिल्ली की कनेक्टिविटी नए स्तर पर पहुंचेगी। यात्रा समय कम होगा, व्यापारिक गतिविधियों को बल मिलेगा और पर्यटन क्षेत्र को नई ऊर्जा मिलेगी। साथ ही युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे और ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को मजबूती मिलेगी।

सीएम ने कहा कि आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ दिल्ली राष्ट्रीय विकास की धुरी के रूप में और अधिक सशक्त होकर उभरेगी। हाईस्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ने के बाद दिल्ली को कई फायदे 

  • तेज और समयबद्ध यात्रा
  • युवाओं के लिए नए रोजगार अवसर
  • व्यापार के लिए बड़े बाजारों तक आसान पहुंच
  • पर्यटन गतिविधियों में वृद्धिमजबूत क्षेत्रीय और अंतरराज्यीय कनेक्टिविटी

सीएम रेखा गुप्ता ने बजट को युवा शक्ति से प्रेरित और तीन प्रमुख कर्तव्यों पर आधारित बताया।

  • पहला, आर्थिक वृद्धि को गति देना। निवेश, उद्योग और रोजगार सृजन को मजबूत आधार देकर विकास को स्थायी और व्यापक बनाने पर जोर है।
  • दूसरा, जनता की उम्मीदों को पूरा करना। आम नागरिक के जीवन को सरल, सुरक्षित और बेहतर बनाने के लिए सुविधाएं और अवसर बढ़ाए गए हैं।
  • तीसरा, सबका साथ, सबका विकास। यह सुनिश्चित किया गया है कि विकास का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचे। 

सीएम गुप्ता ने कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की ठोस कार्ययोजना है। उन्होंने विशेष रूप से पर्यटन को बढ़ावा देने, बुनियादी ढांचे के विस्तार और निवेश को प्रोत्साहन देने को देश को आर्थिक विकास की दिशा में आगे बढ़ाने वाला कदम बताया। यह बजट केवल आज की जरूरतों का समाधान नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर, सशक्त और विकसित भारत की मजबूत नींव है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m