अमृतसर। सेहत विभाग ने प्रशासनिक कार्रवाई कर सिविल अस्पताल अमृतसर की सीनियर मेडिकल अफसर डॉ. भारती धवन को सस्पेंड कर दिया है। सरकारी आदेश में निलंबन का कारण प्रबंधन से जुड़ा बताया गया है। सूत्रों के अनुसार डॉ. धवन की ओर से कथित तौर पर निजी चैनल को ‘मुख्यमंत्री सेहत बीमा’ योजना के खिलाफ दिए गए बयान के चलते कार्रवाई हुई है। इसके अलावा सिविल अस्पताल में दवाओं की खरीद प्रक्रिया तथा मेडिको-लीगल मामलों से संबंधित रिपोटों में कथित गड़बड़ियों के आरोप भी एसएमओ पर लगे हैं।
आरोप मामलों पर विभाग ने पंजाब सिविल सेवा (अनुशासन एवं अपील) नियमावली, 1970 के अंतर्गत कार्रवाई की है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि निलंबन अवधि के दौरान एसएमओ का मुख्यालय निर्धारित रहेगा और बिना पूर्व अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगी।
विभागीय अधिकारियों का कहना है कि मामले की आगे की जांच नियमानुसार की जाएगी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

वहीं, सिविल सर्जन डॉ. सतिंदरजीत सिंह बजाज ने कहा कि उन्हें एसएमओ डॉ. भारती धवन की सस्पेंशन के संबंध में पत्र मिला है, लेकिन उन पर चार्ज क्या लगा, के बारे में वह ज्यादा नहीं जानते। इधर, डॉ. भारती धवन का कहना है कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया है। उन्होंने दवाओं की खरीद और मेडिको लीगल के मामलों में खुद की भूमिका से इनकार किया।
- सूने मकानों में चोरी का खुलासा : 400 CCTV खंगालकर पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह के 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार, वॉकी-टॉकी से वारदात को देते थे अंजाम
- रेलवे प्रोजेक्ट में करोड़ों की हेराफेरी: कंपनी कर्मचारी ने कबाड़ी को बेचा 2 करोड़ का लोहा, दोनों गिरफ्तार
- उत्तराखंड में जनता की सरकारः जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान की बढ़ाई गई अवधि, धामी सरकार ने लिया लोगों के हित में फैसला
- लोकायुक्त का छापा: 10 हजार की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, सीमांकन और बंटवारे के एवज में मांगी थी घूस
- एपस्टीन फाइल्स में लगे आरोपों पर बिल गेट्स बोले- रूसी लड़कियों से संबंध नहीं बनाए, फंसाने और बदनाम करने की कोशिश


