अमृतसर। सेहत विभाग ने प्रशासनिक कार्रवाई कर सिविल अस्पताल अमृतसर की सीनियर मेडिकल अफसर डॉ. भारती धवन को सस्पेंड कर दिया है। सरकारी आदेश में निलंबन का कारण प्रबंधन से जुड़ा बताया गया है। सूत्रों के अनुसार डॉ. धवन की ओर से कथित तौर पर निजी चैनल को ‘मुख्यमंत्री सेहत बीमा’ योजना के खिलाफ दिए गए बयान के चलते कार्रवाई हुई है। इसके अलावा सिविल अस्पताल में दवाओं की खरीद प्रक्रिया तथा मेडिको-लीगल मामलों से संबंधित रिपोटों में कथित गड़बड़ियों के आरोप भी एसएमओ पर लगे हैं।
आरोप मामलों पर विभाग ने पंजाब सिविल सेवा (अनुशासन एवं अपील) नियमावली, 1970 के अंतर्गत कार्रवाई की है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि निलंबन अवधि के दौरान एसएमओ का मुख्यालय निर्धारित रहेगा और बिना पूर्व अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगी।
विभागीय अधिकारियों का कहना है कि मामले की आगे की जांच नियमानुसार की जाएगी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

वहीं, सिविल सर्जन डॉ. सतिंदरजीत सिंह बजाज ने कहा कि उन्हें एसएमओ डॉ. भारती धवन की सस्पेंशन के संबंध में पत्र मिला है, लेकिन उन पर चार्ज क्या लगा, के बारे में वह ज्यादा नहीं जानते। इधर, डॉ. भारती धवन का कहना है कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया है। उन्होंने दवाओं की खरीद और मेडिको लीगल के मामलों में खुद की भूमिका से इनकार किया।
- VIDEO: मुख्यमंत्री साय ने परिवार के साथ मनाई दीपावली, दीप जलाकर और आतिशबाजी कर साझा की खुशियां
- बस्तर के लोकगीत पर जवानों संग झूमे PM मोदी, CRPF कैंप में दिवाली सेलिब्रेशन का देखें VIDEO…
- पश्चिम बंगाल CM के 1000 करोड़ के ऐलान पर कांग्रेस का आया रिएक्शन, कहा- बंगाल में सिर्फ मंदिर ही हैं क्या? ये नहीं चलेगा
- आयरन की कमी दूर करने के लिए खाएं पंपकिन सीड बटर, घर पर सिर्फ एक सामग्री से मिनटों में करें तैयार
- जवानों के अलावा इनके साथ भी दिवाली मनाएं PM मोदी, राजद सांसद मनोज झा ने दी नसीहत

