राजिम। राजिम थाना क्षेत्र के ग्राम दुतकैया में रविवार देर शाम पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ा कि एक पक्ष के आरिफ खान ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक के बाद एक पांच लोगों पर चाकू और पत्थरों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. इस हिंसक वारदात के बाद गांव में भारी तनाव व्याप्त है, जिसे देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है.


शिवलिंग तोड़फोड़ की पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप
घटना के पीछे की मुख्य वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है. ग्रामीणों के अनुसार, आरोपी आरिफ खान का नाम साल 2024 में ग्राम दुतकैया के बाबा घाट स्थित शिवलिंग तोड़फोड़ मामले में सामने आया था. उसी समय से गांव में भीतर ही भीतर तनाव की स्थिति बनी हुई थी, जो आज खूनी झड़प में तब्दील हो गई. आरोप है कि हमलावरों ने पुरानी खुन्नस निकालने के लिए चुन-चुनकर युवकों को निशाना बनाया.
एक के बाद एक 5 लोगों पर वार
जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने चुन-चुनकर रास्ते से गुजर रहे युवकों पर प्रहार किया. सबसे पहले सब-स्टेशन में ड्यूटी कर रहे अरविंद साहू के सिर पर प्राणघातक हमला किया गया. इसके
हमले का सिलसिला यहीं नहीं रुका. राजिम मेला जा रहे नरेंद्र साहू के हाथ पर वार किया गया, जबकि रेखु यादव की भुजा पर हुए प्रहार से हड्डी फ्रैक्चर होने की आशंका है. इसके अलावा परमानंद साहू के साथ भी मारपीट की गई.
मौके पर भारी पुलिस बल, गांव में सन्नाटा
वारदात के बाद गांव में आक्रोश को देखते हुए प्रशासन ने मोर्चा संभाल लिया है. राजिम थाना पुलिस और अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर तैनात है. पुलिस की टीमें लगातार गश्त कर रही हैं ताकि स्थिति अनियंत्रित न हो. हमलावर फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश में पुलिस संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दे रही है.
साहू समाज और बजरंग दल में आक्रोश
इस हमले की खबर मिलते ही साहू समाज और बजरंग दल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए हैं. साहू समाज अध्यक्ष परमेश साहू और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दो टूक कहा है कि शिवलिंग तोड़फोड़ मामले का आरोपी खुलेआम घूम रहा है और अब उसने जानलेवा हमला किया है. संगठन ने प्रशासन से आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें


