प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को आदमपुर एयरपोर्ट का नाम महान संत श्री गुरु रविदास जी के नाम पर रखने का उद्घाटन किया। इस मौके पर डेरा सचखंड बल्लां सहित विभिन्न स्थानों से पहुंची संगत और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। जैसे ही प्रधानमंत्री ने एयरपोर्ट के नए नाम का औपचारिक ऐलान किया सभी में खुशी की लहर दौड़ गई। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने हलवारा एयरपोर्ट का वर्चुअल उद्घाटन भी किया।
श्री गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व पर जालंधर स्थित डेरा बल्लां पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले श्री गुरु रविदास जी को नमन करने के साथ ही डेरा प्रमुख संत निरंजन दास से मुलाकात की। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि श्री गुरु रविदास जी का जीवन समरसता, समानता और सामाजिक न्याय का संदेश देता है। इसके साथ ही मोदी डेरा सचखंड बल्लां में आशीर्वाद लिया और जनता को संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत पंजाबी भाषा में की और पंजाब की धरती को नमन किया। उन्होंने कहा कि इस पुण्य पर्व पर आप सभी के बीच आने का उन्हें सौभाग्य प्राप्त हुआ है।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में कहा कि उनका संबंध गुरु रविदास जी की जन्मभूमि काशी से है और इसी भावना के तहत अयोध्या एयरपोर्ट का नाम महर्षि वाल्मीकि के नाम पर रखा गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरु रविदास जी के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि “हमें बनाने वाला एक ही कुम्हार है” और वह हैं श्री गुरु रविदास जी, जिनका संदेश समाज को जोड़ने वाला है। उन्होंने यह भी घोषणा की कि आदमपुर एयरपोर्ट को अब श्री गुरु रविदास जी के नाम से जाना जाएगा, जिससे संत गुरु रविदास जी के प्रति श्रद्धा और सम्मान और अधिक सशक्त होगा।
बजट में अधिक फोकस जालंधर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन के दौरान केंद्र सरकार के बजट का जिक्र करते हुए कहा कि इस बार के बजट में पंजाब के विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है। उन्होंने कहा कि आज के बजट का अधिक फोकस पंजाब के जालंधर, होशियारपुर जैसे महत्वपूर्ण शहरों के समग्र विकास पर है, जिससे यहां के उद्योग, व्यापार और युवाओं को नई संभावनाएं मिलेंगी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पंजाब की असली पहचान यहां के मेहनती किसानों से है। देश की खाद्य सुरक्षा में पंजाब के किसानों का योगदान हमेशा से अतुलनीय रहा है।

पंजाब के टेक्सटाइल सेक्टर को नए बाजार उपलब्ध कराए
नरेंद्र मोदी ने कहा कि बजट के माध्यम से पंजाब के टेक्सटाइल सेक्टर को नए बाजार उपलब्ध कराए जाएंगे। अब पंजाब में तैयार होने वाले कपड़े देश तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि यूरोप के बड़े–बड़े अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचेंगे। इससे राज्य के कपड़ा उद्योग को बढ़ावा मिलेगा, रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और स्थानीय कारीगरों को सीधा लाभ मिलेगा।
स्पोर्ट्स उद्योग की सराहना की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जालंधर के स्पोर्ट्स उद्योग की भी विशेष रूप से सराहना की। उन्होंने कहा कि जालंधर विश्व स्तर पर स्पोर्ट्स के सामान के लिए प्रसिद्ध है और यहां बने खेल उपकरण अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों द्वारा उपयोग किए जाते हैं।
- LSG vs RCB IPL 2026: लगातार 6 हार के बाद लखनऊ की शानदार जीत, RCB को 9 रन से हराया; मिचेल मार्श का शतक, प्रिंस ने झटके 3 विकेट
- पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा कराने के नाम पर 21 लाख की ठगी, आयोजन कराता के खिलाफ दर्ज कराई FIR
- चंपावत दुष्कर्म मामले में खुलासा, बदले भी भावना से आरोपी ने किया अनाचार
- इंसानियत शर्मसार! 70 हजार कर्ज के चंगुल में बंधक रहा पिता, अस्पताल में लावारिस पड़ा रहा नवजात का शव
- सुरक्षा पर सवाल : छेड़खानी केस में नया ट्विस्ट, शिकायतकर्ता परिवार अचानक लापता
