J-36, दुनिया का सबसे बड़ा फाइटर रडार और शायद डायरेक्टेड एनर्जी हथियार शामिल होने की संभावना है। तीन स्ट्रीम वाले इंजन डिजाइन से मिलने वाली ज्यादा कूलिंग और पावर जेनरेशन क्षमता इसे और बेहतर बना सकती है। चीन के इस फाइटर जेट को यूरोप J-36 या J-XX के नाम से जानता है. यह दुनिया का सबसे खतरनाक और अपडेटेड फाइटर जेट है. इसकी रेंज 8 हजार से ज्यादा होने की उम्मीद है. चीन ने दुनिया के सबसे खतरनाक और छठी पीढ़ी के ट्रिपल इंजन वाले फाइटर जेट की तस्वीर जारी कर दी है. इस फाइटर जेट को चेंगदू एयरक्राफ्ट कॉर्पोरेशन डेवलप कर रही है. इसमें तीन इंजन हैं, इनमें बीच वाला इंजन आसपास लगे अन्य दो इंजनों से बड़ा है.
चीन ने दुनिया के पहले तीन इंजन वाले छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान की झलक दिखा दी है। चीनी सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें जारी की गई हैं। इसे चेंगदू एयरक्राफ्ट कॉर्पोरेशन बना रहा है, जिसने J-20 और J-35 जैसे पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान बनाए हैं। यह पश्चिमी दुनिया के एकमात्र प्रोडक्शन में मौजूद F-35 को पावर देता है.
उम्मीद जताई जा रही है कि इसका कॉन्फिग्रेशन सबसे अच्छा होगा. इसे दुनिया का सबसे खतरनाक और साइज में सबसे बड़ा फाइटर जेट बताया जा रहा है. इसकी रेंज करीब 8000 किलोमीटर होने की उम्मीद है. इससे प्रशांत महासागर के ऊपर लंबी उड़ाने भरी जा सकेंगी. 4000 किलोमीटर से ज्यादा बिना रीफ्यूलिंग के टारगेट को निशाना बनाने में यह एयरक्राफ्ट सक्षम है.
यह उन चार प्रोटोटाइप में से एक है, जिनके बारे में माना जाता है कि उन्होंने फ्लाइट टेस्टिंग शुरू कर दी है. नए डिजाइन का इंजन पहले अमेरिकी F-35 की पांचवी पीढ़ी के फाइटर जेट को मॉर्डनाइज करने के लिए एडिप्टिव इंजन ट्रांजिशन प्रोग्राम के तहत डेवलप किया जा रहा था, लेकिन लागत कम करने के लिए इसे कैंसिल कर दिया गया.
रिपोर्ट के मुताबिक ये चौथा प्रोटोटाइप विमान है, जिसने हालिया समय में उड़ान भरी है। पश्चिमी देशों ने इसे J-36 नाम दिया है। इसको लेकर सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या इसमें ज्यादा क्षमता और कूलिंग के लिए बाईपास हवा की “थर्ड स्ट्रीम” वाले एक या ज्यादा इंजन होंगे। इंजन को लेकर सबसे ज्यादा सवाल इसलिए हैं, क्योंकि चीन अभी तक पांचवीं पीढ़ी के अपने फाइटर जेट जैसे J-20 या J-35 के लिए भी पूरी क्षमता वाला इंजन नहीं बना पाया है, हालांकि वो करीब जरूर पहुंच चुका है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


