विमान के उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद, रूसी भाषा बोलने वाले उस व्यक्ति ने कथित तौर पर अपने अधिकांश कपड़े उतार दिए, जिससे वह केवल काले रंग के अंडरवियर में रह गया। इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल है. वीडियो एयर एशिया फ्लाइट (Air Asia Airlines) का है. यहां एक पैसेंजर्स की हरकत के चलते फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराना पड़ी है. फ्लाइट थाईलैंड जा रही थी. तभी एक रूसी भाषा बोलने वाले पैसेंजर ने सभी के सामने फ्लाइट में कपड़े उतार दिए. इसके अलावा उसने फ्लाइट से कूदने की कोशिश भी की. वह लगातार फ्लाइट का इमरजेंसी गेट खोलने की बात कर रहा था.

एयर एशिया की फ्लाइट में एक गजब वाकया हो गया. थाईलैंड जा रहे विमान में एक यात्री ने अचानक खड़े होकर कपड़े उतारने शुरू कर दिए.

घटना गुरुवार, 29 जनवरी को एयरएशिया की फ्लाइट 647 में घटी, जो वियतनाम के न्हा ट्रांग से थाईलैंड के बैंकॉक जा रही थी। यात्रियों के अनुसार, उड़ान भरने से पहले ही फ्लाइट लगभग एक घंटे 40 मिनट लेट हो चुकी थी। वीडियो में आदमी फ्लाइट क्रू को धमकी देते हुए अजीब हरकत करते नजर आ रहा है. वह इंग्लिश में बोलते हुए चिल्लाते हुए नजर आ रहा है. वह कह रहा है कि मुझे मत छुओ. इसके अलावा वो बड़बड़ाता हुआ भी नजर आ रहा है. उसने क्रू मेंबर्स को फ्लाइट का इमरजेंसी गेट खोलने का ऑर्डर भी दिया. 

यात्रियों के बयानों और वायरल हुए वीडियो के अनुसार, वह व्यक्ति केबिन में इधर-उधर घूम रहा था, सीटों पर चढ़ रहा था, पीछे के रसोईघर के पास मंडरा रहा था और बार-बार केबिन क्रू से बहस कर रहा था। क्रू मेंबर्स और अन्य यात्रियों ने उसे शांत करवाने की कोशिश की. ‘डेली मेल’ के मुताबिक, पैसेंजर ने बताया कि रूसी आदमी प्लेन में एक दूसरे पैसेंजर से मिला. उसके बाद अजीब व्यवहार करने लगा. कपड़े उतारने से पहले वह आदमी लगातार टॉयलेट जा रहा था. परेशान लग रहा था. 

फ्लाइट की Emergency landing जैसे ही की, वैसे ही वह विमान की सीढ़ियां लगने से पहले ही बाहर निकलने लगा और रनवे पर कूदकर भाग गया. उसे इस दौरान चोट भी आई. हालांकि, उसको थाई अधिकारियों ने तुरंत गिरफ्तार कर लिया है. स्थानीय मीडिया के मुताबिक, उसे अब कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है. उसे जुर्माना सहित जेल भी हो सकती है.

हालात बेकाबू होते देख, विमान के कप्तान ने विमान का मार्ग बदलने और बैंकॉक के डॉन मुआंग अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग का अनुरोध करने का फैसला किया। यात्रियों ने बताया कि चालक दल के सदस्यों ने उस व्यक्ति को शांत करने की कोशिश की, लेकिन वह चिल्लाता रहा और विमान से उतरने की मांग करता रहा।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m