Delhi Morning News Brief (दिल्ली मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (1 फरवरी 2026) की खबरों में दिल्ली में पैदल यात्रियों की सुरक्षा के लिए कई फुट ओवर ब्रिजों को मिली मंजूरी, बजट 2026 की सीएम रेखा गुप्ता ने की तारीफ, मृत पुरुष के स्पर्म पर किसका हक?, आम जनता के लिए खुलेगा अमृत उद्यान, केंद्रीय बजट से दिल्ली के विकास और ‘विकसित भारत’ विजन को मिलेगा बल

1 दिल्ली में पैदल यात्रियों की सुरक्षा के लिए कई फुट ओवर ब्रिजों को मिली मंजूरी
PWD मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने कहा कि दिल्ली के तेज विकास के साथ आधुनिक और व्यावहारिक समाधान ज़रूरी हैं. किसी भी नागरिक को सड़क पार करते समय अपनी जान जोखिम में नहीं डालनी चाहिए. ये फुट ओवर ब्रिज ठीक उन्हीं स्थानों पर बनाए जा रहे हैं, जहां सुरक्षा की सबसे अधिक आवश्यकता है. राजधानी दिल्ली में पैदल यात्रियों की सुरक्षा को मजबूत करने और ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाने की दिशा में दिल्ली सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है. लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी), दिल्ली सरकार ने शहर के सबसे व्यस्त और दुर्घटना संभावित इलाकों में कई नए फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) के निर्माण को स्वीकृति दी है.

2 बजट 2026 की सीएम रेखा गुप्ता ने की तारीफ
केंद्रीय बजट 2026 को लेकर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने केंद्र सरकार की सराहना की है। उन्होंने बजट पेश करने के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का धन्यवाद दिया है एक्स पर पोस्ट में उन्होंने लिखा की “बजट की जितनी भी सराहना की जाए, कम है। इसमें समाज के हर वर्ग का ध्यान रखा गया है।” उन्होंने कहा कि बजट समाज के हर वर्ग का ध्यान रखता है। सीएम ने दिल्ली-वाराणसी हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर को ऐतिहासिक निर्णय बताते हुए कहा कि यह दिल्ली की कनेक्टिविटी, व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा देगा, साथ ही रोजगार के अवसर भी सृजित करेगा। उन्होंने पूंजीगत व्यय में वृद्धि को भी सराहा।

3 मृत पुरुष के स्पर्म पर किसका हक?
दिल्ली हाईकोर्ट के एक फैसले ने देश में कानून, नैतिकता और विज्ञान के बीच नई बहस छेड़ दी है. क्या माता-पिता अपने मृत, अविवाहित बेटे के फ्रीज किए गए स्पर्म के कानूनी हकदार हो सकते हैं? क्या बिना लिखित सहमति के किसी व्यक्ति की मौत के बाद उसके जैविक सैंपल का इस्तेमाल संतान उत्पत्ति के लिए किया जा सकता है? इन्हीं सवालों के बीच केंद्र सरकार ने हाईकोर्ट के जज के आदेश को चुनौती दे दी है और मामला अब एक नई कानूनी कसौटी पर खड़ा है.

4 आम जनता के लिए खुलेगा अमृत उद्यान
राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान 3 फरवरी 2026 से आम जनता के लिए खुल जाएगा. खास बात ये है कि अमृत उद्यान में एंट्री लेने के लिए इस साल सिर्फ ऑनलाइन बुकिंग ही होगी. मेट्रो स्टेशन से शटल सर्विस भी उपलब्ध होगी. राष्ट्रपति भवन का मशहूर अमृत उद्यान अब आम जनता के लिए खुल गया है. आप हफ्ते में 6 दिन, सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक इसकी खूबसूरती का लुत्फ उठा सकते हैं. यहां जाने के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग जरूरी है और पूरी तरह फ्री है. अमृत उद्यान में मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक चाबियां, पर्स/हैंडबैग, पानी की बोतलें और बच्चों के लिए दूध की बोतलें ले जाने की अनुमति होगी.

5 केंद्रीय बजट से दिल्ली के विकास और ‘विकसित भारत’ विजन को मिलेगा बल
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विश्वास व्यक्त किया है कि केंद्र सरकार का आगामी बजट विकसित भारत की संकल्पना को और सशक्त करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पेश किए जाने वाला केंद्र सरकार का बजट भारत को वर्ष 2047 तक एक आत्मनिर्भर, समृद्ध और वैश्विक नेतृत्वकर्ता राष्ट्र बनाने में भी सहयोग देगा। यह बजट देश की आर्थिक व सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में एक कदम होगा। मुख्यमंत्री का मानना है कि केंद्र के बजटीय प्रावधानों का सकारात्मक प्रभाव राष्ट्रीय राजधानी की विकास योजनाओं पर भी पड़ेगा।
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
सुबह-शाम तीन दिन तक कोहरे का अलर्ट: दिल्ली-NCR में मौसम ने अचानक एक बार फिर करवट ले ली है. आधी रात से बारिश के कारण पूरे इलाके में फिर से तापमान कम हो गया है. पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ों पर बर्फबारी जारी है और इसके कारण मौसम विभाग (IMD) ने कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है. 1 फरवरी से शुरू हुए इस बदलाव के चलते ठंड, बारिश और तेज हवाओं का दौर आने वाले दिनों तक जारी रहने की संभावना है. IMD ने पहले ही पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से रुक-रुक कर बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई थी. रविवार सुबह भी बादल छाए रहे और हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहा, जिससे ठंड का अहसास और बढ़ गया. (पढ़े पूरी खबर)
72 फीसदी टीएनजर्स लड़कियां दिल्ली से लापता: भीड़-भाड़ भरी दिल्ली से रोज लापता हो रहे है लोग। नवजात से लेकर बुजुर्ग तक शुमार है इस फेहरिस्त में। कुछ घरों की खुशी लौट आती है। कुछ के हिस्से में ताउम्र रहता है गम। जवानी की तरफ बढ़ते कदम, शारीरिक कैमिकल लोचे से अपोजिट जेंडर की ओर आकर्षण, मुट्ठी में मोबाइल फोन और सोशल मीडिया के हर पल के दखल का असर टीनएजर्स पर गहरा पड़ रहा है। (पढ़े पूरी खबर)
SWAT कमांडो पत्नी को होम लोन EMI की वजह से उतारा मौत के घाट: दिल्ली के द्वारका में घर की किश्तों को लेकर हुए झगड़े ने 24 साल की SWAT कमांडो काजल चौधरी की जान ले ली। दिल्ली पुलिस ने स्वाट कमांडो मर्डर केस में चौंकाने वाला खुलासा किया है। बता दें कि काजल 4 महीने की गर्भवती थीं, बीते 22 जनवरी को उनके पति अंकुर ने कथित तौर पर हमला किया था। अंकुर रक्षा मंत्रालय में क्लर्क हैं। यह वारदात दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के मोहन गार्डन में उनके घर पर हुई। अस्पताल में इलाज के दौरान पांच दिन बाद काजल की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में तैनात काजल और अंकुर द्वारका मोड़ में खरीदे गए घर की किश्तों को लेकर अक्सर लड़ते थे। उन्होंने 27 लाख रुपये का लोन लिया था और इसे चुकाना उनके बीच झगड़े की वजह बन गया था। (पढ़े पूरी खबर)
ट्रैफिक पुलिस को ब्लैकमेल कर उगाही करने वाले सिंडिकेट के दो सदस्य गिरफ्तार: क्राइम ब्रांच ने दिल्ली में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों और सरकारी अधिकारियों को चुपके से वीडियो रिकॉर्ड कर ब्लैकमेल के जरिए उगाही करने वाले एक कुख्यात सिंडिकेट के दो और सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम आमिर चौधरी उर्फ सिकंदर और संजय गुप्ता हैं। दोनों पहले से गिरफ्तार सरगनाओं जीशान अली और राजकुमार उर्फ राजू मीना के सक्रिय सहयोगी थे। अब तक इस सिंडिकेट के कुल 10 सदस्य गिरफ्तार हो चुके हैं। (पढ़े पूरी खबर)
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


