लॉरेंस बिश्नोई सिंडिकेट ने पुर्तगाल में कथित ISI के एजेंट शहजाद भट्टी पर हमले की जिम्मेदारी ली है। गैंग के अनुसार, बाइक पर सवार नकाबपोश शूटरों ने भट्टी के ठिकाने पर हमला किया। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि भट्टी को इस हमले में कोई चोट लगी या उन्हें मार दिया गया। पुर्तगाल की स्थानीय पुलिस ने इस मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।
यह घटना उस समय सामने आई है जब दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने भारत में भट्टी के बढ़ते नेटवर्क का पता लगाया था। इसके तहत पंजाब के गुरदासपुर में एक पुलिस स्टेशन पर हुए ग्रेनेड हमले के मामले में उसके तीन गुर्गों को गिरफ्तार किया गया था। यह गिरफ्तारी हमले के ठीक दो महीने बाद हुई है।
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में, बिश्नोई गैंग ने 22 जून को ब्राजील में भट्टी के खिलाफ एक पहले से अज्ञात ऑपरेशन का भी खुलासा किया। गैंग ने दावा किया कि उन्होंने टैगवा टिंगा में एक स्पेशल मैक्सिकन माफिया टीम तैनात की थी, लेकिन भट्टी बाल-बाल बच गए।
कौन है शहजाद भट्टी?
पाकिस्तान स्थित अंडरवर्ल्ड डॉन शहजाद भट्टी की पहचान ऐसे व्यक्ति के रूप में हुई है, जो पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों से गहरे संबंधों के चलते एक आपराधिक नेटवर्क संचालित करता है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “उसे पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) का एक प्रमुख प्रॉक्सी मानकर जिम्मेदारी दी गई है। उसे सीमा पार आतंकी मॉड्यूल को संभालने और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से भारतीय युवाओं को हाई लेवल हमले अंजाम देने के लिए भर्ती करने का काम सौंपा गया है।”
भट्टी पर आतंकवाद के अलावा हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी के एक बड़े अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट को चलाने का भी आरोप है। इसका इस्तेमाल वह अपने प्रतिद्वंद्वी गैंग, जैसे कि बिश्नोई गैंग, को चुनौती देने के लिए करता है। सूत्रों के अनुसार, भट्टी यूट्यूब वीडियो में भी दिखाई देता है और भारतीय युवाओं को अपने गैंग में शामिल करने की कोशिश करता है। कुछ साल पहले उसने बिश्नोई गैंग के सदस्यों को भी भर्ती करने की कोशिश की थी, लेकिन इसमें सफलता नहीं मिली।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


