बलूचिस्तान में BLA के हमले में करीब 50 की मौत हुई है. संगठन ने दो महिला हमलावरों की तस्वीरें जारी की है. BLA के अनुसार, इनमें से एक महिला की पहचान 24 साल की आसिफा मेंगल है. वह बलूचिस्तान के नुश्की इलाके की रहने वाली थी और मोहम्मद इस्माइल की बेटी थी. उसका जन्म 2 अक्टूबर 2002 को हुआ था. संगठन का दावा है कि उसने अपने 21वें जन्मदिन पर BLA की मजीद ब्रिगेड जॉइन की थी और जनवरी 2024 में आत्मघाती हमलावर बनने का फैसला किया था. BLA का कहना है कि नुश्की में ISI मुख्यालय पर हमला उसी ने किया.
दूसरी महिला हमलावर का नाम अभी सामने नहीं आया है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें वह हमले से पहले अपने साथियों के साथ नजर आ रही है. वीडियो में वह पाकिस्तानी सरकार की आलोचना करती दिखती है.
वहीं पाकिस्तानी सुरक्षाबलों ने बड़ा ऑपरेशन चलाया. पाकिस्तान के बलूचिस्तान में इस वक्त बलूच लिबरेशन आर्मी की ओर से ऑपरेशन हेरोफ 2.0 चलाया जा रहा है. खुद पाकिस्तानी सेना ने भी माना है कि इस प्रांत के 9 शहरों में सीरियल ब्लास्ट किए गए, जिसमें 18 लोगों की मौत हो गई.
हालांकि बलूच लिबरेशन आर्मी इसकी संख्या भी ज्यादा बता रही है और ये भी दावा किया है कि पाकिस्तान में 31 जनवरी- 1 फरवरी 2026 के बीच जारी बड़े पैमाने पर हमलों में खासा नुकसान हुआ है. बालोच लिबरेशन आर्मी ने अपने बयान में कहा है कि ऑपरेशन हेरोफ 2.0 में लगभग 84 पाकिस्तानी सेना, पुलिस और सुरक्षा कर्मी मारे गए. इसके अलावा उनका दावा है कि दर्जनों लोग घायल हुए और 18 सुरक्षा कर्मियों को बंदी बनाया गया है.
हालांकि पाकिस्तानी प्रशासन की ओर से कहा गया है कि उन्होंने BLA के करीब 70 लड़ाकों को मार गिराया है. कई वीडियो ऐसे आए हैं, जिसमें पाकिस्तानी फौज चूहों की तरह भागती नजर आ रही है.
इसी बीच बलूच नेता शहान बलूच की ओर से एक वीडियो जारी किया गया है. इस वीडियो में हवा बलूच नाम की एक लड़की दिखाई दे रही है. सलवार सूट पहने हुए बेहद साधारण कद-काठी की इस लड़की के हाथ में बंदूक है और वो हंसते हुए कह रही है कि दुश्मनों का इंतजार है.
नाजुक सी दिख रही हवा बलूच पाकिस्तानी फौज और पुलिस पर कहर बनकर टूटी. उसने बलूच लड़ाकों के कंधे से कंधा मिलाकर पाकिस्तानी फौज को पानी पिलाया और फिर खुद इस दुनिया से रुखसत हो गई. उसे ऑपरेशन हेरोफ का चेहरा बनाया गया है. ठीक इसी तरह एक और बलूच महिला आसिफा मेंगल की तस्वीर भी शेयर की गई है, जो पाकिस्तान के खिलाफ लड़ते हुए अपनी जान कुर्बान कर गई.
बलूचिस्तान में इस वक्त जो हालात हैं, वो पाकिस्तान की सेना से लेकर सरकार तक को रुला रहे हैं. वहां के मुख्यमंत्री की आंखों से तो आंसू निकल रहे हैं और गृहमंत्री अपनी नाकामी छिपाने के लिए भारत का नाम ले रहे हैं.
बलूच विद्रोहियों का दावा है कि वो ऐसा इसलिए कर पा रहे हैं क्योंकि इस इलाके की जनता उनका साथ दे रही है. आपको बता दें कि बलूचिस्तान को लेकर विद्रोह के हालात नए नहीं हैं. यहां लगातार आजादी की मांग उठ रही है और वे खुद को स्वायत्त मांगते हैं.
BLA ने बताया कि यह उनके अभियान हेरोफ यानी ब्लैक स्टॉर्म का दूसरा चरण है. वहीं, पाकिस्तानी सेना का कहना है कि किसी भी शहर या अहम जगह पर आतंकियों को कब्जा नहीं करने दिया गया. बलूचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा लेकिन सबसे गरीब प्रांत है. यहां कई सालों से हिंसा चल रही है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


