पटियाला। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने डेरा सचखंड बल्लां में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री मोदी डेरा में देखकर प्रसन्न नजर आए। दोनों नेताओं के बीच कुछ समय तक सौहार्दपूर्ण बातचीत हुई, जिसमें पंजाब से जुड़े कई अहम विषयों पर चर्चा की गई।
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आदमपुर एयरपोर्ट का नाम संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के नाम पर रखना, डेरा सचखंड बल्लां के प्रमुख संत निरंजन दास जी को पद्मश्री सम्मान देना तथा हलवारा इंटरनैशनल एयरपोर्ट का उद्घटन करना पंजाब, विशेषकर दोआबा क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक और सम्मानजनक कदम हैं।

कैप्टन ने कहा कि इन फैसलों से न केवल संत गुरु रविदास जी के अनुयायियों की भावनाओं का सम्मान हुआ है, बल्कि पंजाब की सामाजिक और सांस्कृतिक पहचान को भी राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती मिली है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पंजाब के धार्मिक और विकासात्मक मुद्दों को प्राथमिकता देना सराहनीय है।
- VIDEO: मुख्यमंत्री साय ने परिवार के साथ मनाई दीपावली, दीप जलाकर और आतिशबाजी कर साझा की खुशियां
- बस्तर के लोकगीत पर जवानों संग झूमे PM मोदी, CRPF कैंप में दिवाली सेलिब्रेशन का देखें VIDEO…
- पश्चिम बंगाल CM के 1000 करोड़ के ऐलान पर कांग्रेस का आया रिएक्शन, कहा- बंगाल में सिर्फ मंदिर ही हैं क्या? ये नहीं चलेगा
- आयरन की कमी दूर करने के लिए खाएं पंपकिन सीड बटर, घर पर सिर्फ एक सामग्री से मिनटों में करें तैयार
- जवानों के अलावा इनके साथ भी दिवाली मनाएं PM मोदी, राजद सांसद मनोज झा ने दी नसीहत
