Rajasthan News: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12 फरवरी से शुरू हो रही परीक्षाओं की सामग्री दो दिन में प्रदेश के सभी जिलों में भेजी जाएगी। पहला चरण आज सोमवार से शुरू हो गया है। बोर्ड सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि सुबह 8.30 बजे बोर्ड कार्यालय से परीक्षा सामग्री के वाहन रवाना किए गए। कुछ जिलों में पहले दिन और शेष जिलों में अगले दिन सामग्री भेजी जाएगी।

बोर्ड ने सामग्री जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय मुख्यालय तक पहुंचाने के लिए 26 कर्मचारियों को प्रभारी नियुक्त किया है। ये कार्मिक भीलवाड़ा-चित्तौड़-प्रतापगढ़-सलूम्बर-बांसवाड़ा तथा राजसमन्द, उदयपुर और डूंगरपुर के लिए तीन-तीन ट्रिप दिवस में परीक्षा सामग्री पहुंचाएं जाएंगे। जयपुर में एक ट्रिप, दौसा, भरतपुर, डीग व कोटपुतली, बहरोड, खैरथल-तिजारा, अलवर में दो-दो ट्रिप दिवस, पाली, सिरोही, जालौर व ब्यावर, जोधपुर, बालोतरा, बाड़मेर, जैसलमेर व फलौदी तथा टोंक, सवाईमाधोपुर, करौली, धौलपुर, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़ में तीन-तीन ट्रिप, सीकर, चुरु, झुंझुनूं में दो-दो एवं नागौर, बीकानेर, श्रीगंगानगर व अजमेर डीडवाना कुचामन व हनुमानगढ़ में तीन ट्रिप होंगे।
इस बार 19.86 लाख विद्यार्थी परीक्षा देंगे
बोर्ड की इस बार की 19 लाख 86 हजार 422 स्टूडेंट्स परीक्षा देंगे। दसवीं में 10 लाख 68 हजार 610 स्टूडेंट्स हैं, 12वीं में 90 हजार 572, वरिष्ठ उपाध्याय के 4123, प्रवेशिका के 7817 स्टूडेंट्स हैं। 6193 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
पढ़ें ये खबरें
- किसी खास मौके पर बना सकते हैं मखाना पूड़ी, सभी को भाएगा इसका स्वाद …
- लव जिहाद रोकने सनातनी सदस्यता अभियानः साधू संतों की अगुवाई में श्री हिंदू उत्सव समिति की पहल, 1 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य
- जेल में बंद विधायक अनंत सिंह को विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार दिलायेंगे शपथ, बाहुबली को मिली स्पेशल परमिशन, जानें पूरा मामला
- भुवनेश्वर : नहीं छूट रहा फाइनेंस डिपार्टमेंट के पद का मोह ! ट्रांसफर होने के बावजूद 10 OFS अधिकारियों ने नहीं किया नई पोस्ट पर ज्वाइन
- ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर कारोबारी से 1.41 करोड़ की साइबर ठगी: इंग्लैंड की युवती बनकर जाल में फंसाया, फेसबुक पर दोस्ती से शुरू हुआ खेल

