Rajasthan News: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12 फरवरी से शुरू हो रही परीक्षाओं की सामग्री दो दिन में प्रदेश के सभी जिलों में भेजी जाएगी। पहला चरण आज सोमवार से शुरू हो गया है। बोर्ड सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि सुबह 8.30 बजे बोर्ड कार्यालय से परीक्षा सामग्री के वाहन रवाना किए गए। कुछ जिलों में पहले दिन और शेष जिलों में अगले दिन सामग्री भेजी जाएगी।

बोर्ड ने सामग्री जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय मुख्यालय तक पहुंचाने के लिए 26 कर्मचारियों को प्रभारी नियुक्त किया है। ये कार्मिक भीलवाड़ा-चित्तौड़-प्रतापगढ़-सलूम्बर-बांसवाड़ा तथा राजसमन्द, उदयपुर और डूंगरपुर के लिए तीन-तीन ट्रिप दिवस में परीक्षा सामग्री पहुंचाएं जाएंगे। जयपुर में एक ट्रिप, दौसा, भरतपुर, डीग व कोटपुतली, बहरोड, खैरथल-तिजारा, अलवर में दो-दो ट्रिप दिवस, पाली, सिरोही, जालौर व ब्यावर, जोधपुर, बालोतरा, बाड़मेर, जैसलमेर व फलौदी तथा टोंक, सवाईमाधोपुर, करौली, धौलपुर, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़ में तीन-तीन ट्रिप, सीकर, चुरु, झुंझुनूं में दो-दो एवं नागौर, बीकानेर, श्रीगंगानगर व अजमेर डीडवाना कुचामन व हनुमानगढ़ में तीन ट्रिप होंगे।
इस बार 19.86 लाख विद्यार्थी परीक्षा देंगे
बोर्ड की इस बार की 19 लाख 86 हजार 422 स्टूडेंट्स परीक्षा देंगे। दसवीं में 10 लाख 68 हजार 610 स्टूडेंट्स हैं, 12वीं में 90 हजार 572, वरिष्ठ उपाध्याय के 4123, प्रवेशिका के 7817 स्टूडेंट्स हैं। 6193 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
पढ़ें ये खबरें
- Murmura Tikki Recipe: आलू और मुरमुरे से बनाएं चटपटी टिक्की, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करेगा मन
- छत्तीसगढ़ के दो कलाकारों को मिला उस्ताद बिस्मिल्लाह खां युवा पुरस्कार, CM साय ने दी बधाई, कहा- प्रदेश के लिए गौरव का क्षण
- कानपुर होमगार्ड भर्ती घोटाला: मेडिकल में 50 हजार मांगने वाले दो डॉक्टर समेत 3 गिरफ्तार, जानें मामला
- भोपाल में 26 प्रतिशत बढ़े महिलाओं के खिलाफ अपराध: अपहरण के मामलों में 50% का उछाल, पुलिस व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
- मिशन 2027 या कोई बड़ा सियासी समीकरण? एक साल बाद रामपुर जेल में होगी अखिलेश-आजम की मुलाकात
