भुलत्थ। पंजाब में कांग्रेस का अंदरूनी क्लेश खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। हर नेता एक-दूसरे की टांग खींचने में लगा हुआ है, जिससे पार्टी का कहीं न कहीं नुकसान हो रहा है। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस हाईकमान आने वाले दिनों में पंजाब की राजनीति को लेकर कोई बड़ा फैसला लेने वाली है। भुलत्थ विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुखपाल सिंह खैहरा को कोई बड़ा पद मिलने की सम्भावना है।
यह बात चर्चा का विषय बन गई है कि क्या खैहरा को पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष या विपक्ष का नेता घोषित किया जा सकता है? खैहरा को पार्टी के प्रति उनकी ईमानदार और बेहतरीन सेवाओं के बदले में यह पद दिया जा रहा है।

खैहरा ने सरकार को घेरा
विधायक सुखपाल सिंह खैहरा ने पंजाब सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि मोहाली में नवनिर्मित वीआईपी हैलीपैड का पूरी तरह से अप्रयुक्त रहना यह दर्शाता है कि जनहित से ऊपर राजनीतिक दिखावे को रखा जा रहा है।
मीडिया रिपोर्टों का हवाला देते हुए खैहरा ने कहा कि यह स्पष्ट है कि यह सुविधा मुख्य रूप से आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के दौरों के लिए बनाई गई थी, जिनका पंजाब में कोई संवैधानिक पद नहीं है और न ही राज्य प्रशासन में कोई जिम्मेदारी है, फिर भी उन्हें पंजाब के खर्चे पर वीआईपी सुविधाएं मिल रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल के दौरों के दौरान विकास भवन को आलीशान आवास बनाने में करोड़ों रुपए खर्च किए गए हैं।
- Rajasthan News: 2018 की तीन भर्तियों में हेरफेरः OMR फर्जीवाड़ा मामले में 38 अभ्यर्थी फरार, जांच तेज
- बिहार सरकार का कड़ा रुख, हड़ताल पर गए अंचल अधिकारियों से सरकारी संसाधन वापस लेने का फरमान, जानें पूरा मामला
- मां दंतेश्वरी के दरबार में खुलीं दान पेटियां, किसी ने नौकरी तो किसी ने अपने प्यार को पाने की लगाई गुहार
- गांजा तस्करी पर ANTF की बड़ी कार्रवाई, कार से 25 किलो गांजा जब्त, 4 अंतरराज्यीय समेत 5 तस्कर गिरफ्तार
- पहले तुम घर खरीदो… मकान न खरीद पाने से तनाव में आए युवक ने किया प्रेमिका का कत्ल, पत्नी से भी चला रहा था विवाद

