भुलत्थ। पंजाब में कांग्रेस का अंदरूनी क्लेश खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। हर नेता एक-दूसरे की टांग खींचने में लगा हुआ है, जिससे पार्टी का कहीं न कहीं नुकसान हो रहा है। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस हाईकमान आने वाले दिनों में पंजाब की राजनीति को लेकर कोई बड़ा फैसला लेने वाली है। भुलत्थ विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुखपाल सिंह खैहरा को कोई बड़ा पद मिलने की सम्भावना है।
यह बात चर्चा का विषय बन गई है कि क्या खैहरा को पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष या विपक्ष का नेता घोषित किया जा सकता है? खैहरा को पार्टी के प्रति उनकी ईमानदार और बेहतरीन सेवाओं के बदले में यह पद दिया जा रहा है।

खैहरा ने सरकार को घेरा
विधायक सुखपाल सिंह खैहरा ने पंजाब सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि मोहाली में नवनिर्मित वीआईपी हैलीपैड का पूरी तरह से अप्रयुक्त रहना यह दर्शाता है कि जनहित से ऊपर राजनीतिक दिखावे को रखा जा रहा है।
मीडिया रिपोर्टों का हवाला देते हुए खैहरा ने कहा कि यह स्पष्ट है कि यह सुविधा मुख्य रूप से आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के दौरों के लिए बनाई गई थी, जिनका पंजाब में कोई संवैधानिक पद नहीं है और न ही राज्य प्रशासन में कोई जिम्मेदारी है, फिर भी उन्हें पंजाब के खर्चे पर वीआईपी सुविधाएं मिल रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल के दौरों के दौरान विकास भवन को आलीशान आवास बनाने में करोड़ों रुपए खर्च किए गए हैं।
- चरित्र संदेह में पत्नी की निर्मम हत्या: क्रूर पति ने कुल्हाड़ी से काटा सिर, मौके पर मौत
- Today’s Top News: रामभक्तों की आस्था के प्रतीक स्वरूप शुरू हुई ‘श्रीराम श्रद्धा यात्रा’, CGPSC भर्ती घोटाला मामले में ED ने टामन सोनवानी को किया गिरफ्तार, ट्रेन की चपेट में आकर एरिया मैनेजर की मौत, बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान शिवनाथ नदी में बहे दो बच्चे, शराब के नशे में स्कूल पहुंचे शिक्षक का वीडियो वायरल… समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
- अनुकंपा नियुक्ति पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, शादीशुदा बेटियों को सिर्फ वैवाहिक स्थिति के आधार पर नहीं कर सकते बाहर
- हरियाणा की खाप पंचायतों का बड़ा फैसला: हुक्के से दूरी, अश्लीलता, गन कल्चर और नशे के खिलाफ महम में महापंचायत
- जंतर-मंतर पर छात्रों का प्रदर्शन खत्म, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मुरली मनोहर जोशी बोले- ‘देर आए, दुरुस्त आए’

