अमित पवार, बैतूल। बैतूल के दामजीपुरा गांव में हुए बवाल को लेकर बड़ी अपडेट सामने आ रही है। आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद भड़की हिंसा के मामले में अब स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में बताई जा रही है। हालांकि एहतियात के तौर पर इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। दामजीपुरा में तीन जिलों का पुलिस बल तैनात किया गया है, जिसमें करीब 120 जवान मौके पर मौजूद हैं।
बैतूल के दामजीपुरा गांव में हालात सामान्य होने लगे हैं और बाजार में धीरे-धीरे दुकानें खुलने लगी हैं। पूरे क्षेत्र पर पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है। वहीं आसपास के ग्रामीण इलाकों में भी लगातार पुलिस गश्त की जा रही है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक अब्बू खान को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें: इंसान बना हैवान: गाय से अप्राकृतिक कृत्य करने पर भड़की हिंसा, हिंदू संगठन ने आगजनी कर मकान पर बरसाए पत्थर, आरोपी गिरफ्तार
ये है पूरा मामला
गौरतलब है कि सम्प्रदाय विशेष के आदतन अपराधी ने गाय के साथ अप्राकृतिक कृत्य किया था। आपत्तिजनक वीडियो के वायरल होने के बाद दामजीपुरा समेत आसपास के 8 से 10 गांवों से बड़ी संख्या में लोग रविवार सुबह गांव में दाखिल हुए थे। इस दौरान कई दुकानों और मकानों में आगजनी, तोड़फोड़ और लूटपाट की घटनाएं सामने आईं। कुछ घरों पर पथराव भी हुआ, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। हिंसा की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को संभालने में जुट गया।
ये भी पढ़ें: पशु क्रूरता की हदें पार: दूध के लिए मृत बछड़े का सिर काटकर गौशाला की दीवार पर टांगा, आरोपी के खिलाफ FIR
अफवाह फैलाने वालों पर सख्त नजर
आरोपी की गिरफ्तारी के बाद हालात पर धीरे-धीरे काबू पा लिया गया। फिलहाल पुलिस और जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है। पुलिस का साफ कहना है कि अफवाह फैलाने वालों पर भी सख्त नजर रखी जा रही है और किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


