पटियाला। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने डेरा सचखंड बल्लां में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री मोदी डेरा में देखकर प्रसन्न नजर आए। दोनों नेताओं के बीच कुछ समय तक सौहार्दपूर्ण बातचीत हुई, जिसमें पंजाब से जुड़े कई अहम विषयों पर चर्चा की गई।
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आदमपुर एयरपोर्ट का नाम संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के नाम पर रखना, डेरा सचखंड बल्लां के प्रमुख संत निरंजन दास जी को पद्मश्री सम्मान देना तथा हलवारा इंटरनैशनल एयरपोर्ट का उद्घटन करना पंजाब, विशेषकर दोआबा क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक और सम्मानजनक कदम हैं।

कैप्टन ने कहा कि इन फैसलों से न केवल संत गुरु रविदास जी के अनुयायियों की भावनाओं का सम्मान हुआ है, बल्कि पंजाब की सामाजिक और सांस्कृतिक पहचान को भी राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती मिली है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पंजाब के धार्मिक और विकासात्मक मुद्दों को प्राथमिकता देना सराहनीय है।
- योगी की पाती : सीएम योगी ने डॉ. भीमराव अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि, कहा- आर्थिक आयाम और शिक्षा के प्रति उनकी दूरदृष्टि अमूल्य
- दिल्ली में भारतीय सेना के ब्रिगेडियर से मारपीटः घर के सामने शराब पीने से मना किया तो 10 लोगों ने किया हमला, बेटे को भी जमकर पीटा
- BIG BREAKING: हरियाणा कांग्रेस का बड़ा दांव, नगर निगम चुनाव से पहले घोषणापत्र समिति का गठन
- पवन खेड़ा पर BJP Vs Congress: सपोर्ट में खुलकर आए राहुल गांधी, इधर अग्रिम जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची असम सरकार
- अक्षय तृतीया पर आप भी कार लेने का कर रहे हैं प्लान, तो राशि के अनुसार चुने अपना लकी कलर …
