UP WEATHER TODAY. उत्तर प्रदेश में मौसम ने फिर करवट ली है. मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में आज बारिश, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है. इसके साथ ही कई इलाकों में तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी जारी की गई है. इसे लेकर विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है. तो वहीं कुछ जगहों पर घना कोहरा छाए रहे की भी संभावना है.
इसे भी पढ़ें- ‘फार्म 7 का दुरुपयोग बहुत बड़ा अपराध…’, अखिलेश ने BJP पर साधा निशाना, कहा- SIR में धांधली नहीं रुक रही
मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश के तापमान में अब और गिरावट आने के आसार हैं. वहीं राजधानी में आज हल्की बारिश होने की भी संभावना है. अमेठी, सुल्तानपुर, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, बांदा, चित्रकूट, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, रायबरेली और आसपास के इलाकों में बारिश होने की आशंका मौसम विभाग ने जताई है.
इसे भी पढ़ें- सालों बाद मिला पीड़िता को न्याय: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले दोषी को आजीवन कारावास की सजा
तेज हवाओं और कोहरे का दिखेगा कहर
मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश के कई जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेगी. इसके साथ ही कई जिलों में कोहरे का कहर देखने को मिलने वाला है. अमेठी, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, शामली, मुजफ्फरनगर, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, सहारनपुर और उसके आसपास के इलाकों में घना कोहरा छाने की संभावना है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


