भागलपुर। जिले के छोटी खंजरपुर स्थित हनुमान मंदिर में एक बार फिर चोरी की वारदात सामने आई है। चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर माता की सोने की नथ और मुकुट चुरा लिए। चोरी गए जेवरात की कीमत करीब तीन लाख रुपये बताई जा रही है। हैरानी की बात यह है कि घटना स्थल से महज दो कदम की दूरी पर बरारी पुलिस की चेक पोस्ट मौजूद है।
सुबह पूजा के दौरान हुआ खुलासा
मंदिर के पुजारी सुभाष झा ने बताया कि सोमवार शाम करीब 6:30 बजे मंदिर बंद कर वे घर चले गए थे। मंगलवार सुबह जब वह पूजा करने पहुंचे तो छोटे दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो माता का मुकुट और नथ गायब थे। सूचना मिलते ही बरारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, लेकिन फिलहाल कोई संदिग्ध नजर नहीं आया है।
पहले भी हो चुकी है वारदात
करीब डेढ़ महीने पहले भी इसी मंदिर से मुकुट चोरी हुआ था। मंदिर प्रशासन ने तब भी पुलिस को लिखित शिकायत दी थी, लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी। आसपास कॉलेज और कोचिंग संस्थान होने के कारण यहां पहले से पुलिस चेक पोस्ट बनाई गई है, फिर भी लगातार हो रही चोरी ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


