पवल राय, मंडला। मध्य प्रदेश के मंडला में खेल-खेल में बड़ा कांड हो गया! दरअसल, घर पर खेलते समय चार साल की बच्ची ने पानी में कीटनाशक मिला दिया, जिससे परिवार के 10 सदस्य बीमार हो गए। आनन-फानन में सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल सभी की हालत सामान्य बताी जा रही है। यह पूरा मामला बागली गांव का है।
जानकारी के मुताबिक, मंडला के बागली गांव में उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब परिवार के सभी सदस्यों को चक्कर उल्टियां और बेहोशी जैसी हालत होने लगे। जब परिवार के सदस्यों से बात हुई तो पता चला कि एक 4 वर्षीय बच्ची ने पानी मे कीटनाशक मिलाया है। जिसे परिवार के लोगों ने पी लिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
ये भी पढ़ें: अनूपपुर में मवेशियों में फैली रहस्यमयी बीमारी: दो दिनों में 12 मवेशियों की मौत, ग्रामीणों में दहशत का माहौल
आनन फानन में परिवार के सदस्यों को जिला अस्पताल ले जाया गया है। बीमार होने वालों में 5 बच्चे, 3 महिला और 2 पुरुष है। स्थिति को भांपते हुए जिला हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने तत्काल इलाज शुरू किया। खबर लिखे जाने तक सभी लोगों की हालत स्थिर और सामान्य बताई जा रही है। समय रहते इलाज मिलने से बड़ी घटना होने से टल गई।
ये भी पढ़ें: MP पुलिस की अच्छी पहलः सीधी भारत का पहला जिला जहां के थानों में साइन लैंग्वेज आधारित QR कोड सिस्टम स्थापित, मूक-बधिर अपनी बात प्रशासन तक पहुंचा सकेंगे
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


