Maha Shivratri 2026 : हिंदू धर्म में भगवान शिव की पूजा के लिए महाशिवरात्रि साल का सबसे महत्वपूर्ण दिन माना जाता है. इस साल 15 फरवरी रविवार को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा. भोलेनाथ के बहुत से भक्त व्रत करते हैं, पूजा-अर्चना करके महादेव को प्रसन्न करते है. मान्यतानुसार महाशिवरात्रि पर ही महादेव (Lord Shiva) और माता पार्वती का विवाह हुआ था. माना जाता है कि महाशिवरात्रि का व्रत रखने पर मनचाहे वर की प्राप्ति होती है और शादीशुदा लोगों को अच्छे वैवाहिक जीवन का वरदान मिलता है. अगर आप भी इस बार रखने जा रहे हैं महाशिवरात्रि का व्रत, तो जान लें इस दिन क्या खाएं और क्या नहीं.

महाशिवरात्रि व्रत में क्या खाएं
व्रत आप अपनी क्षमता और परंपरा के अनुसार निर्जल, फलाहार या एक समय भोजन के रूप में रख सकते हैं. फलाहार में ताजे फल (केला, सेब, पपीता, अनार आदि), नारियल और नारियल पानी, सूखे मेवे (काजू, बादाम, किशमिश), दूध, दही, छाछ, दूध से बनी चीज़ें (खीर, मखाना की खीर), शहद, साबूदाना (खिचड़ी, खीर, वड़ा), मखाना, कुट्टू का आटा, सिंघाड़े का आटा (पूरी, पराठा), सेंधा नमक (व्रत वाला नमक) शिवजी को दूध, बेलपत्र, भांग, धतूरा, शहद अर्पित करने के बाद प्रसाद ग्रहण किया जा सकता है.
महाशिवरात्रि व्रत में क्या नहीं खाएं
- अन्न (चावल, गेहूं, दालें)
- सामान्य नमक
- प्याज और लहसुन
- मांस, मछली, अंडा
- शराब या किसी भी प्रकार का नशा
- तामसिक और बहुत मसालेदार भोजन
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


