कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल समूह के न्यूरोलॉजी विभाग में एक दुर्लभ और गंभीर बीमारी न्यूरो बेसहेट की पुष्टि हुई है। 26 साल का एक युवक इसकी चपेट में आया। दरअसल बीते कुछ दिनों पहले भर्ती हुए इस मरीज को तेज सिरदर्द, चलने में लड़खड़ाहट, दाहिने शरीर में कमजोरी और मुंह-जननांगों में छाले जैसे लक्षण थे।
READ MORE: MP बजट सत्र में सरकारी छुट्टियों पर ब्रेक: बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे अधिकारी-कर्मचारी, निर्देश जारी
न्यूरोलॉजी विभाग के HOD डॉ दिनेश उदेनिया ने मरीज का एमआरआई, एचएलए-बी51 और बी5 जांच कराईं, जिसमें बीमारी कन्फर्म हुई। लंबे इलाज औऱ सतत मॉनिटरिंग के बाद मरीज को राहत मिली और उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। डॉक्टर्स की टीम ने मरीज को फॉलो अप के निर्देश दिए है।
READ MORE: मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसलाः सरदार सरोवर परियोजना के विस्थापित 25 हजार आदिवासियों के पट्टों की होगी निःशुल्क रजिस्ट्री, 2 सिंचाई परियोजना को मिली मंजूरी
आपको बता दे कि यह बीमारी विदेशों में युवाओं में ज्यादा देखी जाती है,खासकर जापान, चीन, कोरिया, तुर्की, ईरान और इराक जैसे देशों में इस बीमारी के केस सबसे ज्यादा रिपोर्ट होते है। वहीं इस केस को सम्भवतः मध्य प्रदेश में पहला केस बताया जा रहा है।

