उमेश यादव, सागर। मध्य प्रदेश के वरिष्ठ बीजेपी नेता, पूर्व मंत्री और रेहली विधायक गोपाल भार्गव का ब्राह्मण समाज को लेकर दिया गया बयान सुर्खियों में छाया हुआ है। सागर के रविंद्र भवन में आयोजित ब्राह्मण समाज की पत्रिका विमोचन और प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए भार्गव ने ब्राह्मण समुदाय की मौजूदा स्थिति पर गहरा दर्द जाहिर किया।

READ MORE: बड़ी खबरः MP कांग्रेस की मीडिया कमेटी भंग, सभी प्रवक्ताओं को किया गया कार्यमुक्त

उन्होंने कहा, “राजनीतिक दल और संगठनों का एक ही लक्ष्य है – ब्राह्मणों को मारो या दबा दो। ब्राह्मण सभी की नजरों में खटक रहे हैं, हमें मार दिया जाए या दबा दिया जाए।” भार्गव ने ब्राह्मणों से एकजुट होने की अपील की और कहा कि संगठित न होने के कारण ही समाज संवैधानिक व्यवस्था में पीछे धकेला जा रहा है।

पूर्व मंत्री ने आगे कहा, “पहले हमारे सीएम होते थे, अधिकारी हमारे होते थे, आधी कैबिनेट हमारी होती थी। लेकिन अब गिने-चुने लोग ही बचे हुए हैं।” उन्होंने ब्राह्मण समाज को धर्म की रक्षा के लिए एक होने का आह्वान किया और चिंता जताई कि सारे नियम-कानून ब्राह्मणों के खिलाफ बन रहे हैं।

READ MORE: ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले बागेश्वर धाम पहुंची क्रिकेटर क्रांति गौड़ः बालाजी का अशीर्वाद लिया, पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने अच्छे प्रदर्शन के लिए दी शुभकामनाएं

यह कार्यक्रम ब्राह्मण समाज के मेधावी छात्रों को सम्मानित करने और पत्रिका विमोचन के लिए आयोजित किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद थे। गोपाल भार्गव के इस बयान से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है, खासकर ऐसे समय में जब मध्य प्रदेश में ब्राह्मणों से जुड़े मुद्दे और बयान लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m