शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव हुआ है। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश कांग्रेस की मीडिया कमेटी को भंग कर दिया गया है। सभी प्रवक्ताओं को उनके कार्यभार से मुक्त कर दिया है। इस आशय का आदेश जारी हो गया है।
इंदौर हाईकोर्ट बार को मिला सबसे युवा अध्यक्षः मनीष यादव ने कार्यकारिणी के साथ प्रशासनिक न्यायमूर्ति
दरअसल मध्य प्रदेश कांग्रेस में प्रवक्ता अब टैलेंट हंट के जरिए चुने जाएंगे। कार्यमुक्त किए गए प्रवक्ताओं को भी फिर प्रवक्ता बनना है तो इंटरव्यू देना होगा।
5 फरवरी से प्रवक्ताओं को लेकर टैलेंट हंट शुरू होगा। अगली नियुक्ति तक अब मीडिया विभाग द्वारा डिबेट के लिए नेता भेजे जाएंगे।


