Bihar Weather Report: बिहार में मौसम के लुका-छिपी का खेल जारी है। कल मंगलवार को प्रदेश के भोजपुर, अरवल और बक्सर समेत कई जिलों में दिनभर तेज धूप खिलने की वजह से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली। हालांकि शाम ढलते-ढलते मौसम के रुख ने एक बार फिर से करवट लिया और पछुआ हवा के चलने से आसमान में बादल छा गए और कई जिलों में बारिश जैसा मौसम बन गया।
25 जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट
वहीं, आज की बात करे तो मौसम विभान ने कटिहार, दरभंगा सेमत 25 जिलों में आज बुधवार 4 फरवरी 2026 को घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में सुबह और देर रात के समय घने कोहरे के छाए रहने की उम्मीद जताई गई है। इसके साथ ही चलने वाली ठंडी हवाएं कनकनी का भी एहसास कराएंगी। 8 डिग्री सेल्सियस के साथ भागलपुर राज्य का सबसे ठंडा जिला रहा। येलो अलर्ट वाले जिलों के अलावा बाकी जगहों पर मौसम सामान्य बना रहेगा।
कमजोर हुआ पश्चिमी विक्षोभ
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो लगातार घना कोहरा रहने की वजह से उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कमजोर हुआ है, जिससे वातावरण में नमी बढ़ी है। सुबह और शाम हल्की ठंड बनी रहेगी, जबकि दिन में धूप निकलने से तापमान सामान्य रह सकता है। अगले 24 घंटे में मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना कम है।
पटना में सामान्य रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार राजधानी पटना में सुबह के समय जगह-जगह पर हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है। हालांकि दिन चढ़ने पर मौसम एकदम साफ हो जाएगा। इसके अलावा पटना के तापमान में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं जताई गई है। दोपहर में मौसम सुहावन बना रहेगा।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


