Rajasthan News: कोटा ग्रामीण पुलिस ने मादक पदार्थों और अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन व्यू’ के तहत एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। मंगलवार को कनवास थाना क्षेत्र में नाकेबंदी के दौरान पुलिस ने एक कार से 49 किलोग्राम चांदी बरामद की, जिसकी बाजार कीमत लगभग 1 करोड़ 40 लाख रुपये आंकी गई है।

दस्तावेज नहीं दिखा पाए कार सवार
कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर ने बताया कि पुलिस टीम संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मध्य प्रदेश के इंदौर नंबर की एक कार (MP09WN6066) को रोका गया। तलाशी लेने पर उसमें भारी मात्रा में चांदी के जेवर और सिल्लियां मिलीं। कार में सवार दो युवकों से जब चांदी के वैध दस्तावेज और बिल मांगे गए, तो वे कोई भी प्रमाण पेश नहीं कर सके।
आयकर और जीएसटी विभाग को दी गई सूचना
पुलिस के अनुसार, पकड़े गए दोनों युवक मध्य प्रदेश के गरोठ क्षेत्र के रहने वाले हैं। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे सोने-चांदी के कारोबार से जुड़े हैं, लेकिन बिना बिल के इतनी बड़ी मात्रा में चांदी ले जाने के कारण पुलिस ने इसे जब्त कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आयकर विभाग (Income Tax) और जीएसटी (GST) टीम को सूचित कर दिया गया है।
फिलहाल गिरफ्तारी नहीं
पुलिस ने बताया कि अभी दोनों युवकों को गिरफ्तार नहीं किया गया है, लेकिन उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच का मुख्य बिंदु यह है कि इतनी बड़ी खेप कहां से लाई जा रही थी और इसे कहां खपाया जाना था। पुलिस इस मामले में वित्तीय अनियमितताओं और तस्करी के एंगल से जांच कर रही है।
पढ़ें ये खबरें
- 51 साल की हुई Urmila Matondkar, बाल कलाकार के रूप में की थी करियर की शुरुआत, साल 1995 में आई इस फिल्म ने बनाया स्टार …
- UKPSC ने जारी किया अपडेटेड परीक्षा कैलेण्डर, तीन महीने में होंगे 6 एग्जाम
- पटना: कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार बोले- जननायक के सपनों को साकार कर रही मोदी सरकार
- संगठन के निर्देश के बाद एमपी कांग्रेस का बढ़ा टेंशन! जिलों की कार्यकारिणी होगी छोटी, ज्यादा संख्या में सदस्य नियुक्त करने पर लगी रोक
- शर्मनाक! दिल्ली में तड़पते शख्स को मरता छोड़ मोबाइल लूट ले गए स्कूटी सवार, CCTV फुटेज से खुला राज

