Rajasthan News: कोटा ग्रामीण पुलिस ने मादक पदार्थों और अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन व्यू’ के तहत एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। मंगलवार को कनवास थाना क्षेत्र में नाकेबंदी के दौरान पुलिस ने एक कार से 49 किलोग्राम चांदी बरामद की, जिसकी बाजार कीमत लगभग 1 करोड़ 40 लाख रुपये आंकी गई है।

दस्तावेज नहीं दिखा पाए कार सवार
कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर ने बताया कि पुलिस टीम संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मध्य प्रदेश के इंदौर नंबर की एक कार (MP09WN6066) को रोका गया। तलाशी लेने पर उसमें भारी मात्रा में चांदी के जेवर और सिल्लियां मिलीं। कार में सवार दो युवकों से जब चांदी के वैध दस्तावेज और बिल मांगे गए, तो वे कोई भी प्रमाण पेश नहीं कर सके।
आयकर और जीएसटी विभाग को दी गई सूचना
पुलिस के अनुसार, पकड़े गए दोनों युवक मध्य प्रदेश के गरोठ क्षेत्र के रहने वाले हैं। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे सोने-चांदी के कारोबार से जुड़े हैं, लेकिन बिना बिल के इतनी बड़ी मात्रा में चांदी ले जाने के कारण पुलिस ने इसे जब्त कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आयकर विभाग (Income Tax) और जीएसटी (GST) टीम को सूचित कर दिया गया है।
फिलहाल गिरफ्तारी नहीं
पुलिस ने बताया कि अभी दोनों युवकों को गिरफ्तार नहीं किया गया है, लेकिन उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच का मुख्य बिंदु यह है कि इतनी बड़ी खेप कहां से लाई जा रही थी और इसे कहां खपाया जाना था। पुलिस इस मामले में वित्तीय अनियमितताओं और तस्करी के एंगल से जांच कर रही है।
पढ़ें ये खबरें
- Murmura Tikki Recipe: आलू और मुरमुरे से बनाएं चटपटी टिक्की, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करेगा मन
- छत्तीसगढ़ के दो कलाकारों को मिला उस्ताद बिस्मिल्लाह खां युवा पुरस्कार, CM साय ने दी बधाई, कहा- प्रदेश के लिए गौरव का क्षण
- कानपुर होमगार्ड भर्ती घोटाला: मेडिकल में 50 हजार मांगने वाले दो डॉक्टर समेत 3 गिरफ्तार, जानें मामला
- भोपाल में 26 प्रतिशत बढ़े महिलाओं के खिलाफ अपराध: अपहरण के मामलों में 50% का उछाल, पुलिस व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
- मिशन 2027 या कोई बड़ा सियासी समीकरण? एक साल बाद रामपुर जेल में होगी अखिलेश-आजम की मुलाकात
