Rajasthan News: अजमेर शहर में मंगलवार देर रात एक रिहायशी इलाके में घर के बाहर चल रही डांस पार्टी अचानक हिंसक झड़प में बदल गई। शोर-शराबे को लेकर टोकने पर युवकों के बीच पहले बहस हुई, जो कुछ ही देर में लात-घूंसे और मारपीट तक पहुंच गई। सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास रहने वाले लोग दहशत में आ गए। स्थानीय निवासियों ने रिहायशी इलाकों में इस तरह के उत्पात पर चिंता जताई है।

मारपीट में युवक गंभीर, महिला को फ्रैक्चर
इस घटना में एक युवक और उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, एक महिला को वाहन की टक्कर लगने से हाथ-पैर में फ्रैक्चर होने की सूचना है। सभी घायलों को अजमेर के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, झगड़ा बढ़ने के बाद मारपीट हुई और बाद में वाहन से टक्कर मारने की घटना भी सामने आई। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर हालात काबू में किए।
CCTV में कैद हुई पूरी वारदात
घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें दिखाई दे रहा है कि किस तरह हंगामा हो रहा है। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पढ़ें ये खबरें
- National Morning News Brief: तेल संकट के बीच PM मोदी की हाईलेवल मीटिंग; चांदी एक हफ्ते में ₹32,000 सस्ती हुई, सोना भी ₹13,000 फिसला; सबसे ज्यादा दिन सरकार प्रमुख रहने वाले राजनेता बने मोदी; हिमाचल प्रदेश में वित्तीय संकट गंभीर
- 23 March History: भगत सिंह-राजगुरु और सुखदेव को दी गई थी फांसी, भारत ने ‘अग्नि-1’ मिसाइल का किया सफल परीक्षण, पाक बना ‘इस्लामिक गणतंत्र’, नासा ने अंतरिक्ष में 7.5 अरब प्रकाश वर्ष दूर देखा विस्फोट, जानिए आज के इतिहास की प्रमुख घटनाएं
- Rajasthan Weather: राजस्थान में मौसम का यू-टर्न, जैसलमेर में झमाझम बारिश से 8 डिग्री गिरा पारा, इन जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट
- अमित शाह राज्यसभा में आज पेश करेंगे ‘CAPF’ से संबंधित विधेयक, भर्ती-सेवा नियमों में होगा बदलाव
- Chaitra Navratri 2026: देवास का चामुंडा माता मंदिर, मां सती के गिरे थे रक्त बीज, उज्जैन के राजा ने की थी तपस्या
