Rajasthan News: साध्वी प्रेम बाईसा की मौत रहस्य बनी हुई है। एसआईटी प्रभारी एसीपी छवि शर्मा अब तक साध्वी के पिता वीरमनाथ, सेवादार सुरेश, प्रेक्षा अस्पताल के डॉ. प्रवीण जैन, इंजेक्शन लगाने वाले नर्सिंगकर्मी देवीसिंह राजपुरोहित सहित 10 लोगों से पूछताछ कर चुकी है।

एफएसएल में भेजे गए विसरा सैंपल की रिपोर्ट जल्द देने के लिए डीसीपी (पश्चिम) विनीत बंसल ने पत्र लिखा है, लेकिन आने में 7 से 10 दिन का समय लग सकता है। रिपोर्ट आने के बाद ही मेडिकल बोर्ड में शामिल डॉक्टरों से ओपिनियन ली जाएगी। अगर जांच रिपोर्ट और मेडिकल ओपिनियन में जहर खुरानी जैसी बात सामने आई तो पुलिस जांच की दिशा बदल जाएगी। हालांकि अब तक की पूछताछ और ऐसे कोई तथ्य सामने नहीं आए हैं। एसआईटी साध्वी क आश्रम व अस्पताल की पड़ताल कर चुकी हैं। अब टीम उनके परेउ स्थित आश्रम जाएगी।
बता दें कि 28 जनवरी को साध्वी को इंजेक्शन लगने के बाद तबीयत बिगड़ने पर हॉस्पिटल लाए थे। उनकी संदिग्ध हालात में मौत हुई थी। इसके 4 घंटे बाद उनके अकाउंट से सुसाइड पोस्ट आई थी, जो पिता ने करवाई थी। पोस्टमार्टम से पहले भी हंगामा हुआ था। 30 को पैतृक गांव परेऊ में समाधि दी गई थी।
पढ़ें ये खबरें
- राजस्व कर्मियों की मांगों पर भड़का आंदोलन, 11 फरवरी से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
- टैलेंट हंट के जरिए चुने जाएंगे प्रवक्ताः कांग्रेस ने बनाई 11 सदस्यीय कमेटी, मुकेश नायक अध्यक्ष, ये बने सदस्य
- धान खरीदी पर सियासत : मंत्री गुरु खुशवंत बोले – कांग्रेस ने किसानों के साथ किया छलावा, अब सवाल पूछने का हक नहीं
- ‘PM मोदी के साथ हो सकती थी अप्रत्याशित घटना’, मैंने ही लोकसभा आने से रोका; स्पीकर ओम बिरला का दावा
- मयाली नेचर कैंप में सीएम साय ने एडवेंचर स्पोर्ट्स का लिया आनंद, 4 नए साहसिक खेलों का किया शुभारंभ

