शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्यप्रदेश में कांग्रेस प्रवक्ताओं की नियुक्ति को लेकर एक कमेटी बनाई गई है। अब मध्य प्रदेश कांग्रेस में प्रवक्ता टैलेंट हंट के जरिए चुने जाएंगे। 2 दिन पहले ही मीडिया कमेटी भंग की गई थी।
टैलेंट हंट के लिए 11 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कमेटी की घोषणा की है। कमेटी में मुकेश नायक को अध्यक्ष बनाया गया है।
ये बनाए गए सदस्य
समिति में विधायक जयवर्धन सिंह, उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे, विधायक आरिफ मसूद, विधायक विक्रांत भूरिया, विधायक महेश परमार, महेंद्र जोशी, शैलेंद्र पटेल, भूपेंद्र गुप्ता, मृणाल पंत, अपूर्व भारद्वाज और महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी शामिल है।


