पटना। साइबर अपराध और सुरक्षा इकाई की टीम ने दानापुर और रूपसपुर थाना क्षेत्र में चल रहे तीन फर्जी कॉल सेंटरों पर छापेमारी कर अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने बिहार और झारखंड समेत अन्य राज्यों में सक्रिय इस गिरोह के 22 सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 15 महिलाएं, 7 पुरुष और एक नाबालिग शामिल है।
गिरोह ने 2022 में ट्रेन और हवाई टिकट बुकिंग के नाम पर फर्जी वेबसाइट बनाई थी। महिलाएं कॉल कर लोगों को मोबाइल रिचार्ज, रेल-फ्लाइट टिकट बुकिंग, आधार अपडेट और डिजिटल सेवा देने का झांसा देती थीं। झांसे में आने वालों से सर्विस चार्ज के नाम पर 1000 से 2000 रुपए तक ऑनलाइन या क्यूआर कोड के जरिए वसूले जाते थे। पैसे लेने के बाद कोई सेवा नहीं दी जाती थी और शिकायत करने पर पीड़ितों का नंबर ब्लॉक कर दिया जाता था। पिछले चार वर्षों में करीब 500 लोगों से एक करोड़ रुपए की ठगी की गई।
पुलिस ने ठिकानों से 53 मोबाइल, 19 लैपटॉप, 27 हार्ड डिस्क, 12 एटीएम कार्ड, एक पैन कार्ड, एक आधार कार्ड और एक डेस्कटॉप बरामद किया है। गिरोह फर्जी आईडी बनाकर लोगों से ठगी करवाता और कमीशन लेता था। सभी की भूमिकाएं तय थीं और कॉल करने का काम महिलाओं को सौंपा गया था। पुलिस आगे की जांच में जुटी है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


