शिखिल ब्यौहार, भोपाल। मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट राजधानी में होगा। दरअसल, भारत की सबसे बेहतरीन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिटी विकसित होगी। भौंरी में 3700 एकड़ में एआई सिटी बनेगी। रिसर्च, स्टार्टअप्स, इंडस्ट्री और ग्लोबल यूनिवर्सिटीज का एक इंटीग्रेटेड इको सिस्टम बनेगा।
राजधानी भोपाल में AI सिटी के लिए इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस, एजुकेशन एंड रिसर्च पूरा रोडमैप तैयार करेगा। डेवलपमेंट को लेकर 20 से ज्यादा ग्लोबल एजेंसियों ने एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट दाखिल किया है। इस माह के अंत तक डेवलपमेंट एजेंसी तय होने की संभावना है। नॉलेज एवं एआई सिटी के रोडमैप पर आज राष्ट्रीय स्तर की बैठक भी रखी गई है। नगरीय प्रशासन विभाग ने आइसर को एक्शन प्लान तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी है।
ये भी पढ़ें: नर्मदा नदी में मिल रहे गंदे पानी को लेकर हाईकोर्ट का नोटिस: नगर निगम-प्रदूषण बोर्ड अन्य से मांगा जवाब, हर दिन 98 करोड़ लीटर सीवेज का पानी मिलने का दावा
आपको बता दें कि इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य भारत को एआई, रिसर्च और इनोवेशन के ग्लोबल मैप पर एक मज़बूत खिलाड़ी के तौर पर स्थापित करना है। प्रस्तावित AI City में मPबूत और टिकाऊ इकोसिस्टम बनाया जाएगा। बताया जा रहा है कि फरवरी महीना खत्म होने से पहले डेवलमेंट एजेंसी को फाइनल कर दिया जाएगा।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


