Rajasthan News: खाद्य विभाग ने बुधवार को मिलावटी सॉस बनाने की फैक्ट्री पर कार्रवाई की। शुद्ध आहार-मिलावट पर वार अभियान के तहत बुधवार को केसर नगर, खो नागोरियान स्थित सॉस और मेयोनीज बनाने वाली फैक्ट्री मैसर्स श्याम फूड पर छापा मारा।

खाद्य सुरक्षा आयुक्त डॉ. टी. शुभमंगला ने बताया कि फैक्ट्री में सॉस व मेयोनीज बनाने में कई अनियमितताएं मिली है। मेयोनीज स्टार्च के घोल से बनाया जा रहा था, जबकि मेयोनीज के लेबल के अनुसार स्टार्च काम में ही नहीं लिया जाना चाहिए। मेयोनीज में सफेदी लाने के लिए टाइटेनियम डाइऑक्साइड काम लिया जा रहा था, जिसका लेबल पर उल्लेख नहीं था।
फर्म मालिक लवनीश कर्मचंदानी ने बताया कि इस फैक्ट्री में तैयार मेयोनीज ज्यादातर फूड स्टॉल को सप्लाई किया जाता है। मौके से मेयोनीज का सैंपल लिया गया है। लगभग 1250 किलो स्टार्च घोल में मच्छर, मक्खियां पड़े थे, जिसे टीम ने नष्ट कराया और 100 लीटर मेयोनीज जब्त किया है।
खाद्य सुरक्षा आयुक्त डॉ. टी. शुभमंगला ने बताया कि अतिरिक्त आयुक्त भगवत सिंह के नेतृत्व में केंद्रीय दल के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने केशव नगर, खो नागोरियान स्थित सॉस और मेयोनीज निर्माण करने वाली फैक्ट्री मैसर्स श्री श्याम फूड पर निरीक्षण किया। यहां सॉस एवं मेयोनीज निर्माण में कई अनियमितताएँ पाई गईं।
मेयोनीज स्टार्च के घोल से बनाया जा रहा था, जबकि मेयोनीज के लेबल के अनुसार स्टार्च का उपयोग नहीं किया जाना चाहिए। मेयोनीज में सफेदी लाने के लिए टाइटेनियम डाइऑक्साइड का उपयोग किया जा रहा था, जिसका लेबल पर उल्लेख नहीं था। एफएसएस एक्ट के अनुसार मेयोनीज में टाइटेनियम डाइऑक्साइड मिलाया नहीं जा सकता।
पढ़ें ये खबरें
- CG Weather Update: प्रदेश में शुष्क हुआ मौसम, अधिकांश हिस्सों में सामान्य से नीचे दर्ज किया गया तापमान, आने वाले दिनों में चढ़ेगा पारा
- 23 March 2026 Panchang : चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि आज, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 23 March: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
- 23 मार्च महाकाल भस्म आरती: मस्तक पर चंदन, त्रिपुंड और चंद्र अर्पित कर भगवान महाकाल का राजा स्वरूप में श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
- Bihar Morning News: बिहार दिवस की धूम, गन्ना उद्योग स्टॉल का उद्घाटन, कांग्रेस की प्रेस-कॉन्फ्रेंस, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की समीक्षा बैठक, चैती छठ पर महाप्रसाद वितरण, एक नजर आज के होने वाले बड़े कार्यक्रमों पर…
