गौरव जैन, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ के जीपीएम जिले से हत्या की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। केंवची गांव के बैगापारा में एक पति ने अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के पीछे पति की पत्नी के चरित्र को लेकर शंका बताई जा रही है। यह मामला गौरेला थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी पति राजेश बैगा अपनी पत्नी कुसुम बैगा के चरित्र को लेकर शंका करता था। इस बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे। बीती रात भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और आरोपी ने कुल्हाड़ी से अपनी पत्नी पर जोरदार हमला किया। इस हमले में गंभीर रूप से घायल कुसुम बैगा की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं घटना की सूचना पर गौरेला पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी राजेश बैगा को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, पुलिस आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है और आगे की जांच जारी है।