Rajasthan News: राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भजनलाल सरकार पर शिक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर हमला बोला है। व्याख्याता आत्महत्या मामले में उन्होंने मुख्यमंत्री से एसओजी के पिछले दो साल के कार्यकाल की जांच कराने की मांग की। डोटासरा ने मृतक व्याख्याता के परिवार को आर्थिक पैकेज देने और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि इस मामले की न्यायिक जांच जरूरी है, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।

खेजड़ी कटाई पर सरकार को घेरा
खेजड़ी कटाई के मुद्दे पर डोटासरा ने सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि राजस्थान में खेजड़ी आस्था और पर्यावरण से जुड़ा विषय है। करीब 50 हजार लोग धरने पर बैठे हैं, लेकिन सरकार गंभीरता नहीं दिखा रही। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सरकार को कोढ़ हो गया है और अब कोढ़ में खाज हो गई है।
शिक्षकों की ड्यूटी पर सवाल
रामकथा में शिक्षकों की ड्यूटी लगाए जाने पर डोटासरा ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री का ध्यान पढ़ाई पर नहीं है। पहले कुत्तों को भगाने के लिए शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई और अब धार्मिक कार्यक्रमों में लगाया जा रहा है। डोटासरा ने सवाल किया कि बच्चों को पढ़ाने के लिए शिक्षकों की ड्यूटी आखिर कब लगेगी?
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार शिक्षा के क्षेत्र में कोई ठोस काम नहीं कर रही और प्रदेश में कानून व्यवस्था लगातार बिगड़ रही है। डोटासरा ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में आरएसएस का महिमामंडन हो रहा है, जबकि आम जनता की समस्याओं की अनदेखी की जा रही है।
पढ़ें ये खबरें
- CG Accident Breaking News : छट्ठी से लौट रही महिलाओं से भरी पिकअप पलटी, हादसे में 2 की मौत, कई घायल
- मिशनरी अस्पताल घोटाला: जेल अधीक्षक पर पैसे लेकर आरोपी को स्पेशल सुविधा देने के आरोप, डांगी ने कहा- यह झूठ है
- गजराज बना ‘यमराज’: बकरी चरा रही वृद्ध महिला पर हाथी ने किया हमला, पहले दांतों से उठाया और फिर…
- Khallari Temple Ropeway Accident : रोपवे संचालक कंपनी और दो कर्मचारी पर FIR दर्ज, 8 घायलों को अस्पताल से मिली छुट्टी
- विदेशियों ने भागवत कथा का लिया आनंद, दुनिया के सबसे छोटे कथावाचक के भजनों पर जमकर झूमे, भारतीय संस्कृति की तारीफ की
